Monday, April 13, 2020

लौट रहा हूँ मैं
आखिर मुझे तो लौटना ही था
जिस पथ पर मैं था
वह सुंदर था
फूल ,पत्ते ,तितलियों से सजा था
कोमल पथ था
हवाओ में उड़ती खुसबू थी
ज़मी पर दूब थी
लौट रहा हूँ मैं
उस दुनियाँ से इस दुनियाँ
जहाँ मुझे जानना हैं
तुम्हे, मुझे और बबुल के बग़ीचे
कैसे सामंजस्य बैठाना है धीरे धीरे
वचन की मर्यादा मान
आखिर तुमसे आकर मिलना था
लौट रहा हूँ मैं
आखिर मुझे तो लौटना ही था
पर
इस लौटने में बुद्ध बनने का मार्ग अवरूद्ध हुआ
-अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment