Monday, November 27, 2017


उस लंका का अब क्या होगा..!
जब हनुमान हजारो कूदेंगे..!!

आसमा में उड़ान जो चाही ,तो साजिश पंखो ने की
जिंदगी जीने की कोशिश की , तो वक्त ने साजिश की
AKM

क्या हास था; क्या परिहास था; वह क्या आभास था....
गीत था; प्रीत था ; या वह मीत था.....

श्याम रंग ही चढे मोहे , चाहे जो भी रंग लगे मोहे

गुजरती रात, यु ही गुजर गई,
सवेरा तो आना ही था, आ भी गया,
चलते ही जा रहे हम, राहों पर,
एक और पड़ाव गुजरना था,
वह भी, बस गुजर गया..
arunendra

रंग ही तो है , चढ़ जाने दो

गुँजित है राम नाम हर मन में
नमन तुम्हे मर्यादा पुरुषोत्तम

आज मुझे भी रंग बसंती चाहिये
आकाश भी रंग बसंती चाहिये
देश मेरा मेरा-रंग बन जाये
आज मुझे भी बसंती रंग चाहिये

मनोबुद्ध्यहङ्कार चित्तानि नाहं
न च श्रोत्रजिह्वे न च घ्राणनेत्रे ।
न च व्योम भूमिर्न तेजो न वायुः
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥१॥
Mano-Buddhy-Ahangkaara Citt...aani Naaham
Na Ca Shrotra-Jihve Na Ca Ghraanna-Netre |
Na Ca Vyoma Bhuumir-Na Tejo Na Vaayuh
Cid-Aananda-Ruupah Shivoham Shivoham ||1||

I am neither the mind, nor the intellect, nor the ego, nor the mind-stuff ;
I am neither the body, nor the changes of the body ;
I am neither the senses of hearing, taste, smell, or sight,
Nor am I the ether, the earth, the fire, the air ;
I am Existence Absolute, Knowledge Absolute, Bliss Absolute—
I am He, I am He. (Shivoham, Shivoham).
- Nirvaanashtakam by Adi Sankara, translation by Swami Vivekananda, photography by Nanjundamurthy Venkatasubbu, editing by Subhalakshmi Kumar

मिला न हा ! इतना भी योग,
मैं हँस लेती तुझे वियोग !
- यशोधरा से

धीरे-धीरे
धीरे-धीरे ओस झरी
धीरे-धीरे रात चुकी
धीरे-धीरे सुबह हुई ...
पूरब से सूरज निकला
धरती से अँकुर फूटा
धीरे-धीरे पेड़ हुआ
दिन सारा खूब तपा
धीरे-धीरे हवा बही
धीरे-धीरे साँझ ढली
धीरे-धीरे रात हुई

धीरे-धीरे नदी बहे
हम तुम हैं किस जल्दी में
- बृजेश नीरज

श्याम रंग ही चढे मोहे , चाहे जो भी रंग लगे मोहे
akm

एक रानी एक दासी, दोनों हरी प्रेम की प्यासी
अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो
एक जीत न मानी एक हार ने मानी
एक राधा एक मीरा..
...
One a queen, one a maid
Both wanting the love of Hari
Could you tell what set their content apart?
One wouldn't admit victory, the other her defeat
One was called Radha, the other Meera
Ravindra Jain

मैं किसान हूँ
आसमान में धान बो रहा हूँ
कुछ लोग कह रहे हैं
कि पगले! आसमान में धान नहीं जमा करता
मैं कहता हूँ पगले!...
अगर ज़मीन पर भगवान जम सकता है
तो आसमान में धान भी जम सकता है
और अब तो दोनों में से कोई एक होकर रहेगा
या तो ज़मीन से भगवान उखड़ेगा
या आसमान में धान जमेगा।

-रमाशंकर यादव 'विद्रोही'

जिस पत्तल में कहते हैं हम
उसमें करते छेद हैं
उद्घाटित कर दें दुश्मन पर
कमजोरी के भेद हैं
छुरा पीठ में भोंक करेंगे ...
'न्याय मिले' फरियाद हम

शिव ,
तुम्हीं से लय हैं
तुम्हीं से प्रलय भी
कला, डमरू की धुन का पान करे
और काल का कालचक्र...
तान्डव करते नटराज से उपजे
गंगाजल ka udgam ya kahe विश्व श्रृजन तुम्हीं से
विष aur त्रिशूल dhari tumhi ho
काल के कालचक्र कालपुरुश तुम्हीं हो

जब मेरे ही पूजित पाषाण ने
मेरा उपहास किया,
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब पुल्लवित बसंत मे,...
फ़ूलो ने भवरो का हास किया
तब मन मे बैराग्य हुआ

जब पुरवइआ के मंद झौको ने
मेरे कानो मे तेरे शब्दो का उच्चार किया
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब दोनो हाँथ उठा मैने
सपनो उडान भरने का प्रस्ताव दिया
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब संसार की सारी बेडिया तोड
तेरी शरण मे भी बंन्धन ही पाया
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब तुलसी की माला ले ,
तेरे नाम का सहस्र्त जाप किया
और
फिर भी अपने आप को अनुत्तरित ही पाया
तब मन मे बैराग्य हुआ
----------- अरुणेन्द्र मिश्र

वो लम्हे विरह गीत न बन जाये
लौट आओ साजन सावन के पहले
पपिहा पीऊ पीऊ आवाज लगाये
पेडो पर पड गये झुले
कजरी लागे मोहे सौतन...
बदरा की बुन्दे जलये तन मन
लगी है प्रित मेरी अब अशुअन से
लौट आओ साजन सावन के पहले

जोगन न बन जाये कही ये बिरहन
लौट आओ साजन सावन के पहले

मुख मलिन , जैसे काली बदरिया
पनघट पे ना रिझाये कोइ सवरिया
सुनी सुनी पडी है पुरी डगरिया
आंगन सुना, सुना भयॊ मेरे मन का भेद
जोगन न बन जाये कही ये बिरहन
लौट आओ साजन सावन के पहले
वो लम्हे विरह गीत न बन जाये
लौट आओ साजन सावन के पहले
- अरुणेन्द्र मिश्र

तुम भुला क्यो नही देती मुझे ,
क्यो आने देती हो, मुझे अपने स्वनो मे,
वो सपने जो तुम्हारे अपने हैं,
दिन भर की थकान से निचुड़ कर आते हैं, सपने
यू ही क्यो सपनो मे, यादो का बोझ उठाती हो...
मेरा क्या है,
मैं तो वास्तविकता का इक पर्याय सा हूँ !

- arunendra mishra

तेरी मासूम मोहब्बत का साथ जो हैं
वरना हम टूट के बिखर गये होते

चाहते हैं हम उन्हें
जो कुछ मुलाकातों में ही
हम से रुठ गये

कुछ तो बात थी, जो तुम मुझसे कहने आये थे
ये अचानक आखो मे सुर्खियाँ कहा से ले आये
akm

तोरन से सजा रखें हैं, द्वार
मुझे यकि हैं,
आहट तेरे कदमों जरुर आयेगी
- अरुणेंद्र मिश्र

यु ही लिखा है,
अपने या मेरे दिल का हाल न समझ लेना
कई बार जबा पर कुछ बात यू ही आ जाती है
वो किस्से पुराने है, लेकिन दिल को झकझोर जाते है
मेरे अस्तित्व का इससे कोई पर्याय नहीं...
-अरुणेंद्र मिश्र

मैनें तो सिर्फ़ ख्वाब सजायें थे,
रंग तुमने भरे
वास्तिकता मे ,अब भी मै बेरंग हूँ
चलो फिर सपनों मे खो जाये।
- अरुणेन्द्र

इंतजार कितना करु
कोई मुझे बतलाता नहीं
घड़ी भी खामोश हैं

मेरे बिना क्या सुना हैं ,तेरा गांव
क्या अब भी पोखर , तालाबों की भीट से
बासुरी का निमंत्रण, पहुचाता हैं कोई
खेत की मेड़ पर बैठ , क्या गीत गुनगुनाता हैं कोइ
आम के पेड़ के नीचे बैठ क्या, सपना बुनता है कोइ
...
शायद तेरा गाँव नही मै सुना हो गया हूँ
पोखर, तालाब , खेत, मेड़, आम के पेड़
और तो और बासुरी की धुन भी भुल गया हूँ मैं
-अरुणेन्द्र

सुना है जब से बूढ़ी अम्मा नहीं रही,
महुआ के फूल भी,
तपती धूप को अपनी किस्मत मान बैठे
- मिश्र अरुणेन्द्र

वक्त बदला , कुछ हम बदले
नहीं बदला तो बस तेरे मुंडेर का चाँद
आँधिया बड़ी बेरुख़ी चल रही
वक्त का मिजाज है शायद
दृश्य बदला परिदृश्य बदला...
नहीं बदला तो बस तेरे मुंडेर का चाँद

- अरुणेन्द्र मिश्र

खुशियां यु दबे पाँव मेरे घर न आया करो
तुम्हे सम्भालने की फुर्सत नहीं
चिड़िया कहीँ ,घोसला कहीँ
चूजे पूछे शाम हुई की नहीं
...
शहर के बीचों बीच से निकलती है नदी
आते जाते अक्सर देख लेता हूँ कभी
घर कार दफ्तर कार घर
खेल के मैदान सुने पड़े है कहीँ
शहर में गलियों का रेला
पर आदमी एकदम अकेला है कहीँ
भविष्य निहारता , सपने बड़े सजोये
वर्तमान की सुधि ही नहीं है कहीँ
हवा कुछ ठंडी हो चली, ओह ..शाम हो चली
पर दफ्तर की फाईले अब भी खुली हुई है पड़ी
खुशियां यु दबे पाँव मेरे घर न आया करो
तुम्हे सम्भालने की फुर्सत नहीं
- अरुणेंद्र मिश्र

ठंड रातो के बाद सुबह की सुनहरी धुप
कोहरे को चीरती कोहरे में कैद होती सुनहरी धुप
ठण्ड में ठिठुरती आवाजे ,दूर तक सन्नाटा खूब पसरा
सपने तुम भी जरा चादर ओढ़ ,कुछ देर ठिठुर जाओ
...
गर्म कपड़ो में सिलवटे , कुछ तुम न कहो कुछ हम न कहे
दिन भी रात से लगे, जरा कुछ और भी अलसाओ
- अरुणेंद्र मिश्र

कैसी सर्द हवाये हैं,
ठंड , एकदम ठंड तुम्हारी खामोसी की तरह
नीर हिम् होती रही
रात के प्रहार के साथ
...
नींद की आगोस में खोये आसमान के नीचे
जब समूचा विश्व , शांत हुआ
तब ,कुहासा सा मन मेरा
निशा के आगमन से उजहली भोर तक
तेरे आगमन गीत के लिए
शब्द खोजता रहा
-अरुणेन्द्र मिश्र

सोचता हूँ कि अब बस हुआ
अब जाम का दौर ख़त्म हो जाये
बस तुम आ जाओ
और मैं नसे की आगोश में खो जाऊ

ख्वाबो के ताने बाने में जिंदगी कुछ यु उलझ के रह गई
न तेरी सिसकियों को समझ पाए,न ही तेरी जुल्फ सवार पाये
-अरुणेन्द्र मिश्र

कभी हम हम थे कभी तुम तुम थे
वक्त गुजरता गया हम हम ही रहे
तुम तुम से दूर हो दुसरे होते गए
राह तो हमने भी चुनी और राह तुमने भी चुनी...
दिशाओं के फेर में ,
हम उत्तर के उत्तर ही रहे, तुम दक्षिण को चल दीये

कितनी सुनी लगाती है शाम , जब कोहरा होता है
और मैं अकेला का अकेला ही , रात से सुबाह तक
दिशा भ्रम के सपनो का पुलिंदा सजोतता रहा
- अरुणेन्द्र मिश्र

चलो एक ख्वाब सजाये
चलो कही एक घोसला बनाये
जहाँ
न आंधियो का का डर
न बाजों का खौफ हो...
-अरुणेन्द्र

When you control 200 horses with single touch of your feet ...
Too much horses- too much automobile
160km/hr then U turn at 120km/hr....believe me it wasn't FUN

आते है याद दिन
ऋतू के श्रृंगार के
कुछ रंग के, कुछ गुलाल के
फागुन में , ...
टेसू और पलास का,
धरा पर श्रृंगार था

पुरवाई की कुछ चाल थी
चुनार तेरी उड़ जाये
ऐसा न मेरे मन का भाव था
प्रीत का मन में उदगार था
रंग सारे मेरे मन के भीतर थे
जिससे तेरा श्रृंगार था
फागुन मास में
ऋतू का श्रृंगार था
- अरुणेन्द्र मिश्र

नयन ठहरते कहाँ
आस रूकती कहाँ
राह में कोई राहगीर
रुकता भी तो कहाँ
...
-अरुणेन्द्र मिश्र

बिम्ब प्रकाश,
एक आस , दूर झितिज के पास
अंधेरो में, कही धुमिल से स्वप्न
जुगनू, लड़ते काली श्याह रातो से
मौन , मुखर सब बातों पर...
पंछी, पिजरों की दीवार
दूर, कही से आती आवाज
बासुरी, निमंत्रण मिलन गीत का
पर कही पर खोया खोया मैं
देखता हूँ, दूर कही बस एक बिम्ब प्रकाश

- अरुणेन्द्र मिश्र

जी लेते है कुछ लोग ख्वाब में
क्यो आते नही ख्वाब हमारे जहन में
- मिश्र अरुणेन्द्र

खोजते है वो अपना निशां पानी की परतों पे,
ठहर न सके जो समय की धार के विपरीत,
- अरुणेन्द्र मिश्र

जख्मी है वो खुद के मरहम से
दर्द की दवा मांगते है हक़ीम से
- arunendra mishra

Fruehling im Deutschland....
Fruehling fest auch im Deutschland
Aber fur mich kein fruehling im Deutschland

यह कैसे भाव हैं,
श्रृंगार धारा का ,
प्रीत की कुछ आश है गगन में
-akm

शहर मेरा सोता रहा,
इस उम्मीद में,
कि शहर का पहरेदार जाग रहा होगा
-अरुणेन्द्र मिश्र

चित्रकार
उकेर देते हो तुम मन में छुपे रंगों को
कैनवास के पटल पे,
जीवित कर देते हो उन स्मृतियों को
जो स्मृति पटल से ओझल हो जाती...
कुछ नए रंग दे कर

रंग कुछ लाल होते है
रंग कुछ पिले होते है
कुछ के लिए रंग, रंग ही नही होते
चित्रकार तुम खोज ही लेते हो रंग
चिड़ियो की चहचाहट में
गरीब की झोपड़ी में
या समय को याद करते उन खंडहरों में
जिन्हें समय ने भूल दिया
चित्रकार
कुछ रंग मुझे भी उधार दो
ताकि मैं भी मन के कैनवास में
कुछ रंग भर सकू
- अरुणेन्द्र मिश्र

तेरी मेरी मुलाकात , एक दीप सी दिप्त
लेकिन समय का तम हर न सकी
- अरुणेन्द्र मिश्र

एक पहिया तेरा , एक पहिया मेरा बाबा जी
गाड़ी आगे ना बढ़े तो दोष तेरे पहिये का बाबा जी
---------- ----------- ------------ ---------------
अरुणेन्द्र मिश्र

रात के अंधेरो में
शहर की गलियों में
मंडराते
सफेद पोशाक लोग
सफेद गाड़ियों में...
सफेद कुर्ते की आड़ में

एक भयंकर राक्षस मन मन मे लिए
और सुबह का उजाला
बने घूमते शहर के रखवाले
-akm
चलो रात के अंधेरो को बांट लिया जाए
जब तुम निकलो काली रातो को
शहर की आधी आबादी को
सतर्क कर दिया जाए
...
और
जब हम निकले रात हो सन्नाटे की
आप जैसे को पिंजरे में कैद किया जाए
- akm
एक रास्ता, राही अनेक
चलते हैं तो, चलने दो सभी को
कुछ को पास तक ही सही
कुछ को दूर तक ही सही


arunendra
बदलो के उस पार भी एक जहाँ होगा
जो ख्वाब टूटते जाते इस जहाँ में
बदलो के उस पार कही उनका निशां होगा
अरुणेन्द्र
काहे आऊँ श्याम मैं द्वार तेरे
पाऊँ जब मैं मोहे भीतर मेरे
-अरुणेन्द्र मिश्र

सुनो ,,,कही कोई विद्रोह हुआ है,,,
मौन नहीं रहने की कुछ ने सोची है
- BHU girls power
तेरी मासूम मोहब्बत का साथ जो हैं
वरना हम टूट के बिखर गये होते
कुछ बेजुबान सा है शहर सारा
सहर चुप ,दोपहर गुम , और शाम अकेली
देख लो इन टिमटिमाते तारो को भी,
जो उम्मीद करते है सूरज से मुकाबले की
~अरुणेन्द्र मिश्र
One day I thought to fly.....
away from misery of world..........
away from desire.......
Away from love....
away from hate.
away from me....
away from you..............
and
I wanted to reach horizon where earth and sky meets without "I"(ego)

and journey begins. ......
© Arunendra Mishra
झितिज के पन्नो पर
सोचता हूँ, उकेरु दू तेरा नाम - मेरा नाम
दूर गगन में,सूरज के पा...स
सर्द मौसम मे यहाँ, कोहारों की परतों में
धुंध में अदृश्य ना हो जाये कंही
तेरा नाम-मेरा नाम
- अरुणेंद्र मिश्र
कुछ डगर में
कुछ नगर में
कुछ बगीचों में
कुछ पनघट में
...
कुछ तेरे मन में
कुछ मेरे मन मे
उग आए है
जिद्दी जज्बात
- अरुणेन्द्र मिश्र
चली आओ , ताकते है नयन राह तुम्हारी
चली आओ,जमुना तीर
कदम के पेड़ों पर झूले है सुन
चली आओ , बासुरी के सुर का है आमंत्रण
...
चली आओ , पैजनिया है एकाकी
आंगन में जले है दिप एकाकी
चली आओ, कचनार का है आमंत्रण
चली आओ, पकड़ उसी डगर की रिक
नगर का है तुम्हे आमंत्रण
- अरुणेन्द्र मिश्र
लड़ना तो जीवन भर लगा रहेगा
कभी लड़ते है अपने विश्वास से
कभी अपने जज्बात से
कभी सपनो की लड़ाई होती परिस्थितियों से...
कभी आत्मबल लड़ता डर से

परो की लड़ाई होती ऊंचे आसमान से
नदी लड़े है हर पत्त्थर से
पेड़ो की लड़ाई है पवन से
पवन लड़े है गिरिवर से
वर्तमान लड़ता अतीत से
और खा जाना चाहता भविष्य को
तुम्हारी लड़ाई कितनी सच है
ये वर्तमान परिस्थितिया भी नही जानती
हाँ पर यह सच है
सब तटस्थ है
पेड़, नदी, पत्थर, हम तुम
- अरुणेन्द्र मिश्र