Monday, April 13, 2020

जब समय की आग़ोश में खो जाता है
अपना ही होना , अस्तित्व का होना
पुनः समेटना होता है विश्वास
पुनः कुछ कर पाने को
बिखर जाती है जब माला
सूख जाते है जब फूल
और नही मिल पाता जब ईश्वर का भी साथ
तब फिर से चुननी होती है मिट्टी
फिर से चुनना होता है पानी का श्रोत
और फिर बनना होता है बीज से पौधा
ताकि फिर से फूल बन ईश्वर तक जाया जा सके
प्रक्रिया चलती रहती है
पुनः समेटना चलता रहता है
अंत तक..
-अरूणेन्द्र मिश्र
छायाचित्र :
Arunendra Mishra
Ajita Tiwari, Rajendra Tiwari और 20 अन्य लोग
लाइक करें

No comments:

Post a Comment