खा है क्या तुमने
आसमान में झाँक कर
रंग अब भी गहरे है
किरणों की उष्मा
अब भी गुदगुदाती है
सुना है क्या तुमने
वाद्य यंत्रों से मीठा संगीत
हवाओ का संगीत
दूर पहाड़ो के पार से
छू पाये हो क्या तुम
एक फूल और उसकी पंखुड़ी
बिल्कुल हल्के गुलाबी से
बिल्कुल हल्के से
जैसे मन छू रहा ईश्वर को
@अरूणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment