Monday, April 13, 2020

ना वह प्रेम में था
ना वह प्रेम में होना जान पाया
पहले किताबों में खोया
फिर अगली परीक्षा की तिथि ही जान पाया
ना वह प्रेम में था
ना वह प्रेम में होना जान पाया
पहले खेतों में जुता
फिर शहर जाने का रास्ता ही जान पाया
ना वह प्रेम में था
ना वह प्रेम में होना जान पाया
-अरूणेन्द्र मिश्र
Ajita Tiwari, पुष्पेन्द्र फाल्गुन और 9 अन्य लोग
लाइक करें

No comments:

Post a Comment