नव उल्लास , नव कल्पना का आधार ,
नवीन स्वप्न , नवीन आकांछा का आधार
यह तुम ही हो , मेरे जीवन का स्वरूप
यह तुम ही हो , मेरी पूरी अभिलाषा का सारांस
यह तुम ही हो , मेरी पूजा का प्रसाद
यह तुम ही हो , मेरे तन का प्राण
यह तुम ही हो , दूर से दर्शित अलौकिक प्रकाश
यह तुम ही हो , मेरे पथ के मार्गदर्शक
यह तुम ही हो, मेरे गीतों का श्रृंगार
यह तुम ही हो .......!!!