कुछ ने सोचा चलो एक रफ़्तार दी जाये
घोड़े बाँध लिये गये ला कर मैदानो से
तब पहाड़ , हरे भरे घास के मैदान लाँघ लिये जाते थे आराम से
फिर कुछ ने सोच और रफ़्तार दी जाये
क्यों ना सारे घोड़ों को बाँध कर रथ बना दिया जाये
रफ़्तार अब भी कम थी
तब ऑटो ने जलाया मिट्टी का तेल
हॉर्स पॉवर का सुरु हुआ नया खेल
अब घोड़ों की आवष्यकता नही रही
हॉर्स पॉवर जा छुपा था कार के हूड में
और मिट्टी का तेल ...और हॉर्स पॉवर
मिल बना रहे थे रफ़्तार के कीर्तिमान
इतिहास के पन्ने पर मानव ने खिंची थी रफ़्तार की लकीर
जो अब रोज़ बढ़ती जा रही...
#Mercedes-Benz Museum#

No comments:
Post a Comment