आज फिर एक उम्मीद लिये मिला तुमसे
लगा
तुम्हारे दरवाज़े खुले होंगे
तुम्हारे नयन आतुर होगे
अकुलाती होगी तुम्हारी प्रतीक्षा
कहना चाहते होगे, होट कुछ शब्द
बाँहों में भर लेना चाहते होगे तुम आसमान
लिख देना चाहते होंगे स्वागत में नये छंद
लगा
अब भी खोया है तुममें ही मेरा संसार
आज फिर एक उम्मीद लिये मिला तुमसे

No comments:
Post a Comment