Monday, April 13, 2020
जिन रास्तों में तुमने सालो गुज़ार दिये
उन्हें बिना जाने , बिना उन्हें समझे
तुम सिर्फ़ चलते गये,
कभी कभी वही रास्ते , तुम्हारे लिये स्वागत गीत गाते है ,
कभी कभी पेड़ की टहनिया रास्तों तक आ जाती है,
थोड़ा सा तुम्हें छूने को ,
रास्तों के अवाहन पर बादल उमड़ पड़ते है,
धुँध में सिमट जाता है रास्ते का अंतिम छोर
प्रकाश भी छनता आता है तुम तक
रास्ते की मिट्टी कुछ गीली हो जाती है
ताकी तुम्हें याद दिलाया जा सके मिट्टी अब यथार्थ है
पवन इतनी मंद होती है कि
दो पत्तों की कुसफुसाहत सुन सको
कितने सालो से गुज़र रहे इन रास्तों से
रुक के ज़रा इनका संगीत भी सुनो
Photo by
Arunendra Mishra
@ Telco colony Pune
जब नवम्बर की सुबह ने मुझे गुदगुदाया
41Hariom Mishra, Ajita Tiwari और 39 अन्य लोग
9 कमेंट
लाइक करें
ये जो गहरी उदासी है
छुपी है गहरी कहीं
सर्द ऋतु से भी सर्द
मन में बैठी है कहीं
रंग बदलते पत्ते, रूठते मीत
टूटते पत्ते ,बिछड़ने मीत
टहनियो की एकाकी रात
सर्द मौसम की है सब बात
@अरूणेन्द्र मिश्र
छाया चित्र : अरूणेन्द्र मिश्र @ कार्लस्रुहे जर्मनी
27Ajita Tiwari, SaksHi TiwAri और 25 अन्य लोग
1 टिप्पणी
लाइक करें
चुरा जो लाओगे कुछ पल
देना मुझको भी कुछ पल
उम्र जो गुज़ारनी हो कुछ पल
बाँट लेना सुख दुःख के पल
ढलती उम्र को भी देना कुछ पल
बाँच लेना वो प्रेम भरे कुछ पल
रुको नहीं ठहरो नहीं यहाँ एक भी पल
समय ठहरता नही कहीं भी एक पल
अरूणेन्द्र मिश्र
छायाचित्र : अरूणेन्द्र मिश्र @ telco colony Pune @2014
28Hariom Mishra, Ajita Tiwari और 26 अन्य लोग
1 टिप्पणी
लाइक करें
Subscribe to:
Posts (Atom)




