एक पेड़ की छांव
मिली जो मुझको
बैठ गया सुस्ताने
सरसराती पत्तियों से
सुन रहा था जीवन गीत
गुनगुनाती हवा
सुना रही थी जीवन संगीत
विस्तृत आकाश
सुना रहा था शब्दहीन गीत
मिट्टी छूई जो थोड़ी सी
नश्वर गीत गुनगुनाया सब ने
-अरूणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment