Monday, April 13, 2020

कितना इंतज़ार किया था मैंने
वो सर्द भरी शाम थी
और तुम आने को थी
और मैं खड़ा था गली के आख़िरी मुहाने पे
एकदम चुप सा एकदम अकेला सा
सर्द शाम और सर्द हो रही थी
रात भी अब हो चली थी
मैं खड़ा था , फूल हाँथो का मुरझा रहा था
सन्नाटा भी आ चुका था
अन्धेरा भी छा चुका था
ओस भी गिरने लगी थी
जैसे मेरी उम्मीद प्रहर चढ़ने से गिरने लगी थी
चाँद तारे सब उग आये थे
उन्हें भी तुम्हारा इंतज़ार था
कितना इंतज़ार किया था मैंने
तुमने कभी पूछा ही नहीं
ख़ैर
उस शाम की एक रात हुई
और फिर एक सुबह भी हुई
ख़ैर....
छाया : अरूणेन्द्र मिश्र @2006 IIT Madras
Hariom Mishra, Sonal Tiwari और 38 अन्य लोग
5 कमेंट
लाइक करें

No comments:

Post a Comment