आशिकी का ये दौर ठीक है
मिली रही मोहब्बत ये दौर ठीक है
मिलना तुझसे हुआ अर्सो बाद
मुलाकात का ये दौर ठीक है
मिले जो तुम तो बिल्कुत तुम से थे
अब तक न बदलना तेरा ये दौर ठीक है
दिल मे जो आग थी ,सुलग अब भी रही
आग में जले जो आज हम ये दौर ठीक है
गले मिले और कुछ देर और गले लगे रहे
यू मिलने मिलाने का ये दौर ठीक है
यू ही तुम मुझसे मिलते रहो
आशिकी का ये दौर ठीक है
-अरुणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment