Monday, April 13, 2020

मेरा मोहल्ला और
मोहल्ले में बसा तुम्हारा घर
वैसे कहने को तो दोनो
एक ही परिधि में बसे थे
पर आकाशगंगा जितनी
दूरियाँ भी तो बसती थी उसी मोहल्ले में
सर्द के उतरते उतरते
खुल जाती थी खिड़कियाँ
और मैं चुन लेता था रास्ता
तुम्हारी खिड़की की बाज़ू वाली गली का
सालों साल चला मैं उन रास्तों पर
और निशाँ बन गया मैं उन रास्तों का
अब सर्द की की बर्फ़बारी ढक लेती है
सारे निशाँ, तुम्हारी खिड़की की बाज़ू वाली गली के
- अरूणेन्द्र मिश्र# A summer in Europe#
Ajita Tiwari, Anil Dwivedi और 28 अन्य लोग
2 कमेंट
लाइक करें

No comments:

Post a Comment