जिन रास्तों में तुमने सालो गुज़ार दिये
उन्हें बिना जाने , बिना उन्हें समझे
तुम सिर्फ़ चलते गये,
कभी कभी वही रास्ते , तुम्हारे लिये स्वागत गीत गाते है ,
कभी कभी पेड़ की टहनिया रास्तों तक आ जाती है,
थोड़ा सा तुम्हें छूने को ,
रास्तों के अवाहन पर बादल उमड़ पड़ते है,
धुँध में सिमट जाता है रास्ते का अंतिम छोर
प्रकाश भी छनता आता है तुम तक
रास्ते की मिट्टी कुछ गीली हो जाती है
ताकी तुम्हें याद दिलाया जा सके मिट्टी अब यथार्थ है
पवन इतनी मंद होती है कि
दो पत्तों की कुसफुसाहत सुन सको
कितने सालो से गुज़र रहे इन रास्तों से
रुक के ज़रा इनका संगीत भी सुनो
Photo by
Arunendra Mishra
@ Telco colony Pune
जब नवम्बर की सुबह ने मुझे गुदगुदाया

No comments:
Post a Comment