Monday, April 13, 2020

कितना भय था राजा को
वो एक फल से डरता था
वो फूल की खुसबुओ से
विचलित हो उठता था
कितना भय था राजा को
बच्चो की किलकारियों में
सुनता था विद्रोह भविष्य का
कितना भय था राजा को
वो विचारो से डरता था
फिर एक दिन राजा से सेना बुलाई
फलो से लदे पेड़ कटवा दिये
रौद दिये सारे फूल
कैद कर दिए सारे बच्चे
और राजा ने आदेश दिया
विचारो में राजा जी "जय" कहो
राजा को लगा अब सब तरफ़
चैन है ,अमन है
राजा जी के जयकारों में
दब जायेगा भय राजा का
पर कहीं
एक नयी कली फूल बन रही थी
-अरूणेन्द्र मिश्र
Hariom Mishra, Sonal Tiwari और 30 अन्य लोग
10 कमेंट
लाइक करें

No comments:

Post a Comment