अब कहता हूँ मैं तुम्हे
जब तुमने रास्ता चुना था
मैं उस रास्ते का राहगीर था ही नहीं
मैंने इशारो में बताया था तुम्हे
तुम्हारी राह में मंजिल थी
पर तुम्हारी राह में रास्ते नहीं थे
तुम्हारी राह देख रही थी एक स्वप्न
दूरदर्शी स्वप्न
पर तुमने नही देखा एक भी क्षण
तुन्हें उन्माद था मुझे जीत लेने का
पर तुम्हे भय नहीं था मुझे खोने का
-अरुणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment