Wednesday, April 4, 2018

प्रेम और कर्म में कौन प्रधान,
कृष्ण तुम भी राधा के न हुये !

@अरुणेन्द्र मिश्र
ता उम्र मैं जिंदगी से परेशां रहा
और जिंदगी मुझे परेशां रही
आलम यह बना
न मैं जिंदगी का न जिंदगी मेरी बन सकी
...
@अरुणेन्द्र मिश्र.....(स्मृति पटल से...शायद graduation के समय 
एक ही प्रेम में बधे दोनों
एक राधा और एक रुकमणी,
एक जीवन संगिनी बनी

akm एक आजीवन संगिनी
विद्रोह बहुत था मिट्टी में
कुम्हार भी था अपनी जिद में
मिट्टी कुछ बह गयी,
मिट्टी कुछ ढल गयी
विद्रोह हम ने भी बोया...
परिस्थितियों के विरुद्ध
पर ढल न पाये हम
सिर्फ बह गये
@अरुणेन्द्र मिश्र

Office time
वह सब्र भरी काली राते थी,
जुगनुओं के साथ गुजारी राते थी ।
@अरुणेन्द्र मिश्र
जब आना तुम
मुझको कुछ बहकना
लेते आना फूल
उसी कचनार के
...
छू लेना मुझको
देना कुछ मधुमास
लेते आना फूल
उसी कचनार के
प्रीत से रंगना
होठ जरा छूना
हकीकत हो जाना
लेते आना फूल
उसी कचनार के
चुरा लाना पल
उतारना विरह कर्ज
जब आना तुम
लेते आना फूल
उसी कचनार के
@अरूणेंद्र मिश्र
बहुत दूर से चल के आये हैं
और जाना है बहुत दूर......
तुम चल सको तो चलो.....
ये सफर न थमेगा न रुकेगा..
@अरूणेंद्रा मिश्र
कुछ तो उम्मीद बनाये रखिये
कुछ तो मन को बहलाये रखिये
माना अंधेरा गहरा कुछ “कुप्प्प”सा
कुछ देर तो “दिया” जलाये रखिये
...
दुख और कितना आओगे
कितना मज़बूत मुझे बनाओगे
और तो और
इन मजबूतियो से
तनने लगा है मन.....
दुख ,और
कितना मज़बूत देखना चाहते हो ?
एक देवदार जितना !!!

@ अरुणेंद्र मिश्र
* लोकयुक्ति में माना जाता है की दुख को जीतने से व्यक्ति और मज़बूत होता है*
और कितने नये गणितीय समीकरण है
हर सिद्ध प्रमेय भी इक नई इबारत क्यों है
@अरुणेंद्र मिश्र
...
When you move to apartment which belongs to mathematician couple...(both are doctored in mathematics and now researcher )
So let’s see aura of new apartment
See more
कुछ हम बदले
कुछ तुम बदलो
क्या रक्ख़ा है
मैं मैं होने में
और...
तुम तुम होने में
बादल बूँद बने
सरिता सागर
ख़ुशबू पवन बने
पवन कुछ दुँध और कुछ बादल

@अरुणेंद्र मिश्र
तुम्हारे लगायें आरोप
सत्य भी हो सकते थे....
पर ...
@अरुणेंद्र मिश्र
तुम आओ तो आना
कुछ बरसाना प्यार
पर याद रखना .....
सदियों का इंतजार
जो इस मरुस्थल ने किया है...
एक एक बूंद पानी का
@अरुणेन्द्र मिश्र
कही किसी पहाड़ से होता नदी का उद्गगम
गिरती बर्फ़ रही , पिघलती आरजू रही
@अरुणेन्द्र मिश्र
ये कैसे पैंतरे थे
दूर तक तुम न थे
उठा बुलबुला , पानी पानी
छण भर ही कुछ अंश रहे
उड़ती जाती खुसबू...
पर फूल के कुछ ही पल रहे
देखी सब राहे
आने जाने के निशां अब न रहे
ये कैसे पैंतरे थे
दूर तक तुम न थे

@अरुणेन्द्र मिश्र
सत् कहाँ कहाँ तू टूटा
सत् कहाँ कहाँ तुझे लुटा
बौनों की रामलीला है
ऊँचा कद ही गुमान है
...
सूरज पर भी ग्रहण है
तेजपुंज प्रकाश कुछ अभिशप्त है
अंकुरित कुकरमुत्ते ही हर जगह है
विधि के विधान में
पीपल की जगह पत्थर ही है
समय लिखेगा नियति
पर
समय में समय बहुत है
मेरे पास कुछ ही पल है
सत् कहाँ कहाँ तू टूटा
@अरुणेन्द्र मिश्र
    कितने खिलौने तोड़ोगे, कितने ख्वाबों की बाहें मरोड़ोगे,
    कहाँ तक ...जहाँ तक मैं हूँ
    और फिर.....
    @अरुणेन्द्र मिश्र
    इन अकुलाती आंखों ने एक मंज़र देखा है
    पथराये मन ने नव सृजन का स्वप्न देखा है
    शिखरों पर जमी बर्फ़ ने तरल तत्व देखा है
    नदी ने शिखरों से सागर तट सफर देखा है
    ...
    उपवन के फूलो ने नवनीत मधुमास देखा है
    फागुन मास में हर मन ने रंग गुलाल देखा है
    मिट्टी के बीजो ने सावन का एहसास देखा है
    अंकुरित मन ने पूस की रातों का चांद देखा है
    @अरुणेन्द्र मिश्र
    PC : Swami Omkarananda जय गुरुदेव
    टूटतीं साँसे
    और जीने का मन
    आभास है नये विरोध का
    @अरुणेंद्र मिश्र
    हवा शिव है तो ईंधन शक्ति
    ऊर्जा के मूल भी शिव और शक्ति
    मिश्रण है दोनो का ज़रूरी
    वो भी एक सीमा के भीतर
    ना एक निम्न , ना एक उच्च...
    दोनो का संतुलित अनुपात है ज़रूरी
    तब कही धधकती है आग
    तब कही होता नृत्य
    और होता है....
    सृष्टि की रचना का शुभारंभ

    भीगी आँखों का काजल.....
    कोसता स्वप्नपरिलीत आँखो को
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    चलो फिर से चले सफ़र की ही तो बात है
    कि इन सड़क के पत्थरों में जान है
    छूट कोई यु ही नहीं जाता ,
    आइने में देखो छुपे कई राज है
    ज्ञान ही उच्च
    ज्ञान ही सत्य
    ज्ञान ही गुरु
    और
    गुरु ही ज्ञान
    आज मौसम कुछ अदायगी सा है
    माँग जो लेते तुझे, तुम मिल भी जाते
    पर एक और विरह कैसे संभाल पाते
    @अरुणेंद्र मिश्र
    ना आयेगी बहार
    ना गुल गुलज़ार होगा
    टूटेंगी गुलाब की पंखुड़िया
    ......खो जाने को ......
    जब लिखे जायेंगे गीत
    क्या होगी भावना
    प्रेम की ,विरह की या भक्ति की
    होते तीनो अनुरूप...
    मर्म प्रेम का विरह से मिलता
    और भक्ति मर्म से आती

    @अरुणेंद्र मिश्र
    अब भी मैं देवदार हूँ
    ना कोई पलास हूँ
    रंग ना कोई मेरे पास है
    माना यह फागुन मास है
    ...
    @अरुणेंद्र मिश्र
    कितनी उम्मीदें और सपने सजो के आया था तुम्हारे पास...
    इक उम्मीद के सहारे....
    सुन लोगे तुम मेरी अंतरव्यथा...
    अब तक तो कुछ दसक बीत चुके...
    व्यथा के साथ घर साझा करते हुये.....
    मैंने फ़रियाद की थी उनसे भी
    पर नही...
    सुन लो तुम इक बार
    पर तुम तो
    इक अभिमानी राजा की तरह निकले
    भावहीन, निष्ठुर, दंभी,
    पर कोई बात नहीं
    सुनुगा मैं ही मेरी व्यथा
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    इक सन्नाटा दूर था
    जो मेरे क़रीब आ न सका,
    बहुत रमा मैं दुनिया में
    ख़ुद को खोज न सका
    ...
    रंग बिखरा आसमान में
    जो मुझे छू न सका
    कुछ रंग हाथ में ले
    ख़ुद को न रंग सका
    प्रमाण ,तथ्य
    सब कुछ पास था मेरे
    पर मैं कुछ समझ न सका
    @अरुणेंद्र मिश्र
    समय निकट आता गया
    और हम डरते रहे
    भूल परीक्षा में करते रहे
    समय निकट आता गया...
    और हम डरते रहे
    जॉब इंटर्व्यू में भगवान को भजते रहे

    जब मिलने उसने बुलाया
    तब भी कुछ काँपते रहे
    कुछ बुदबुदाते रहे
    समय निकट आता गया
    और हम डरते रहे
    akm
    जैसे जैसे मैंने प्रेम का विस्तार पाया
    कुछ अनकहा सा मैंने ख़ुद को पाया
    @अरुणेंद्र मिश्र
    सोचता हूँ एक रात ना सोऊ
    शायद
    ख़्वाब की जगह तुम ही आ
    akm 
    जीवन की चक्की में पिस पिस
    देते रहे सरकार को सूत
    बैरी निरव ले गया
    समझ इसे उसके पिया का सूत
    ...
    जोगी रा सारा रा रा रा रा रा रा र
    होली है
    #PNBScam #NiravModi
    खुली खुली किताबें
    खुला खुला मन....
    सिर्फ़ नज़रों से ना पढ़ो
    हाथों से भी छू लो तुम
    ...
    फ़ुल फ़ुल बगिया
    सिर्फ़ हाथो से ना छुओ
    होंठों से ज़रा चूम लो तुम
    खुली खुली वादियाँ
    सिर्फ़ बाँहें ना फ़ौलाओ
    मुझको ज़रा समेट लो तुम
    akm
    उड़ने लगे है पंख
    साथी बताना कितनी दूर है जाना
    akm
    एक सफ़र हमने तय किया था
    फागुन आने को था
    पलास की ललिमा ने आग लगायी थी बीहड़ में
    टेसु भी उस रास्ते में कुछ कम न लाल था
    सुखी थी ताल तलैय्या...
    बिलकुल मेरे सूखे मन की तरह
    जो चाहती थी माधुमास की बरसात
    akm
    क्या कोई प्रेम पत्र तुमने भेजा था...
    पर ,
    पढ़ता हूँ मैं रोज़ इन्हें
    akm
    तनहा रहता हूँ
    फिर भी रहता हूँ
    akm
    धुँधलके में चाँद देखा है
    धुँधला सा कोई चेहरा देखा है
    कब चाहा मैंने, तुम्हें तुम्हीं से जीत लूँ
    हाँ चाहा मैंने, मेरी हार को भी एक तुम मान दो
    @अरुणेंद्र मिश्र
    क्या उत्सव मनाये माधुमास का
    जहाँ जहाँ हम खड़े रहे
    वही ज़मीन बंजर निकली
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    उलाहना उनकी ,
    ज़िद भी उनकी
    लिपटे भी नहीं मुझसे
    पर हाय हम पेड़ ही बने रहे
    akm
    सिर्फ़ अपने अर्थों से घिरे रहते हो
    बचपन की दहलीज़ से बहुत दूर रहते हो
    @अरुणेंद्र मिश्र
    पिया मोहे छले
    पीले, छहररी लाल रंग में
    हरियाये उनका मन
    मोहे छलने में
    पर...
    सुना मन मेरा,सफ़ेद रंग में

    @अरुणेंद्र मिश्र
    एक गाँव है
    एक नगर है
    एक शहर है
    उससे बड़ा एक और शहर है
    फिर आता एक महानगर है...
    गाँव की सड़क नगर तक जाती
    और लौट आती है
    पर
    महानगर में जाते ही खो जाती
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    नदी की तलहटी में घुले कुछ रंग हैं
    बहती धार का भी, कहो कहीं कोई रंग है,
    बेबस रातों में खोजे है कई राग हमने
    चढ़ते दिन में ,कहो तुम को कैसे खोजें
    akm
    वो माँगते मुझको मुझसे
    और नज़दीक आ आ के ,
    सखी , कहो कैसे ख़ुद को सम्भाले,
    उस पर यह फागुन का त्योहार,
    और नज़दीक आ आ के ...
    पोर पोर में रंग भर
    नसो-नसो तक रंग जाते
    सखी , कहो कैसे ख़ुद को रोक पाते

    # सखी फागुन है आया#
    @अरुणेंद्र मिश्र
    अजुरि भर रंग मोरा
    कैसे भीगेगा तन तोरा
    @अरुणेंद्र मिश्र
    १
    मैं और मेरे बंद कमरे की बंद खिड़की
    झिरना चाहता प्रकाश मेरे कमरे तक
    टूटे खपड़ो की ओट से
    चाहता मुझमें एक उम्मीद जगाना...
    पर
    मैंऔर मेरे बंद कमरे की बंद खिड़की

    २
    बंद कमरे की बंद दीवारों , बंद दरवाज़ों
    बंद खिड़कियों पर
    दस्तक दे जाती झुरमूट से उठी हवा
    बताने मुझको आयी खुला है असमां
    पर
    मैंऔर मेरे बंद कमरे की बंद खिड़की
    @अरुणेंद्र मिश्र
    उस बरस खेली थी जो तुम्हारे संग होली
    रंग उतरा ही नही, भीगी थी जो चोली
    नित नये सारे रंग भर लाये थे तुम उस माधुमास के
    और उड़ेल दिया था मुझ पर मनुहार के
    ...
    कुछ तुम कहती
    कुछ मैं कहता
    कुछ तुम बहलाती
    कुछ मैं बहकता
    कुछ तुम बाँचती...
    कुछ मैं लिखता
    कुछ तुम छुपाती
    कुछ मैं बताता
    कुछ तुम गिरती
    कुछ मैं थामता
    कुछ तुम गुनगुनाती
    कुछ मैं अलापता
    कुछ तुम सहलाती
    कुछ मैं कराहता
    कुछ तुम खोजाती
    कुछ मैं जगाता
    कुछ तुम निहारती
    कुछ मैं निहारता

    सब कुछ ,कुछ में ही रहा
    और तुम तुम ही रहे
    और हम हम ही रहे
    @अरुणेंद्र मिश्र
    विरह दर्द नही विद्रोह है, तुम्हारी याद आने की ख़ुशी से होने वाले सूँकु के विरुद्ध विद्रोह
    भागता शहर
    उसके पीछे भागते लोग
    सब एक दूसरे पर निर्भर लोग
    अब ना यहाँ शहर आत्म निर्भर है
    न शहर के लोग
    ...
    @अरुणेंद्र मिश्र
    See more
    एक मैं हूँ
    एक तुम हो ,
    एक मैं धुँधलके का अँधेरा
    एक तुम अरुणोदय की ललाई
    @अरुणेंद्र मिश्र
    फ़ूल
    फ़ूल
    बगिया
    बगिया
    मौसम...
    मौसम
    आये है तेरे
    द्वारे
    द्वारे
    अमराई
    प्यार की लाए है तेरे
    द्वारे
    द्वारे

    @अरुणेंद्र मिश्र
    क्यों आती हो यादों में
    जब रिश्ते ही बिखर गये
    क्यों समेटती हो उन बूँदो को
    जो बादल से नीर बन बिखर गये
    क्यों तलाशती हो शाया...
    जब रात अँधेरी हो चली
    क्यों आती हो यादों में
    जब रिश्ते ही बिखर गये

    @अरुणेंद्र मिश्र
    वो इक रात”
    धू धू करती गाड़ियों की आवाज़, जिस बस में हम सवार थे उसका बिगड़ जाना और सड़क के किनारे अँधेरी रात...और क्या तुम्हें याद है जब तुम मुझ तक सिर्फ़ ये जानने आयी थी कि क्या है मेरा नाम, मैंने तो हँसते हुये यू ही बता दिया था मेरा नाम, पर मुझे कहाँ पता था मैं खोज लिया जाऊँगा इस जहाँ के अनिगिनत लोगों के बीच में भी , और अगली सुबह तुम्हारा इ-मेल भी मुझ तक होगा..तुम बताना चाहती थी मेरी आँखो ने तुम्हें कुछ कहा था ,इतना कुछ कहा था की तुम रोक नही पायी आपने आप को
    और तुमने पहला प्रेम पत्र लिख दिया यू ही कुछ इन आँखो के भरोसे, इन आँखो के नाम.!!!
    Arunendra
    यह कैसी विपत्ति आइ
    नरेश अग्रवाल ने भी प्रभु की उपाधी पाई
    भक्त तो तुम्हारे है नमो नमः ,
    हनुमान को द्वारपाल बना ,
    रावण से कौन सी युक्ति बनाई
    गाँव से गठरी बांधी
    शहर से बांधी संदूक
    परदेश जो पहुँचा
    छूट गयी गठरी,
    छूट गयी संदूक...
    माई की मानस छूटी
    बाबू की संध्यावाती
    फुनगी की अमराई छूटी
    कोदव की टाठी
    मेहरिया की मेहंदी छूटी
    बिट्टी की खेल खिलाई
    और अषाड़ में ओरी से

    बहती रही मन की टीस
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    गेहूँ की बालियों में टपका हुआ पसीना
    संजोये सपने संजो संजो के सँवारे
    तुम बिन सपने एकाकी ही निकले
    बहती आरज़ू में बहते बहते बह गये
    किनारे दूर खारे पानी की ज़द में रह गये
    ...
    जीवन उत्सवों के मेले में
    कही कोई एकाकी उत्सव मनाता
    ख़ारिज कर सारे जीवन उत्सव
    स्थगित कर अपेक्षित जीवन उत्सव
    ...
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    कितने छण का जीवन
    उतना, जितना जिया
    या उतना, जितना जीने की आश रही
    या उतना, जिसकी उम्मीद जगी रही
    ...
    जितना जिया दर्द में जिया
    आश के विपरीत जिया
    उम्मीद हमेशा कराहती रही
    @अरुणेंद्र मिश्र
    ब्रह्माण्ड से धरती तक
    उल्का पिंडो से पुच्छल तारे तक
    इन सब के बीच एक भव्य शून्य
    और इनके बीच तैरता एक सरल तरल
    और इनके बीच का आकर्षण...
    और उतना ही प्रतिकर्षण
    किसी होनी या अनहोनी की कृति
    भव्य...भव्य...भव्य...

    इन भव्यताओ के बीच
    कही मानुष मन
    और विशालकाय और भव्य ...
    और विशालकाय और भव्य...
    @अरुणेंद्र मिश्र
    किरणे समेटता अपनी सूरज चला
    परिंदे भी अपनी आशियाँ को चले
    समंदर की लहरें
    कभी आवाज़ देती
    कभी ख़ामोश हो जाती...
    तत्पर भी मैं
    बैठा रहा उसी चट्टान पे
    और निहारता रहा
    उसी सनसेट पोईंट को
    उसी सनसेट पोईँट को

    @ अरुणेंद्र मिश्र
    कवि अब कुशलक्षेम लिखो
    पंख / पांखुरी / प्रेम लिखो
    amit anand
    क्या तुम्हें
    वह अधूरा गीत
    वह अधूरी कविता
    वह अधूरा सपन...
    वह अधूरा अपनापन

    याद है...
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    ऐसी कोई बात नहीं
    हाँ, पर वैसी बात भी नहीं
    पर हाँ कही तो कोई बात है जो
    ठहरती तुम तक ही मेरी बात है
    ...
    @ अरुणेंद्र मिश्र
    कुछ वादे थे कुछ इरादे थे
    akm
    यह क्या तुमने विद्रोह की बात की
    या जन मन की बात कह गये
    akm
    याद करने पर तुम ही याद आये
    ये कुछ इत्तफ़ाक़ की बात है
    या वह बात है जिसे मैं भूला ना सका
    मुड़ के पीछे देखा एक अरसे बाद...
    कि कही कोई याद मेरे पीछे तो नही
    इतना सब कुछ भुला देने के बाद
    आये याद तो तुम ही याद आयें

    @अरुणेंद्र मिश्र
    गाँव मेरे क्या अब भी तुम शाश्वत हो
    या गिद्धों से विलुप्त तुम भी हो गये
    akm
    झुलसने सा लगा है
    अब तो मन मेरा
    और तन भी मेरा
    एक तो तेरी याद में
    और
    ग्रीष्म ऋतु के ताप में
    akm
    दिखी धूप कुछ महीनो बाद
    या कह दे आधे साल बाद
    आने को अब बेताब है नयी कलियाँ
    काले सफ़ेद का तिलिष्म तोड़
    कुछ हरा होने को अकुलाती ये धरा
    ओह......तो ख़्वाब तुम्हारा टूट गया
    टूट टूट के सूखे पत्तों सा बिखर गया
    akm
    .....सुलझी सुलझी बातें कर
    मुझको और ना उलझाओ तुम
    प्रेम, ढाई आखर का सरल है
    इसको और ना सुलझाओ तुम
    ...
    सुलझकर कैसे उलझती मीरा
    समझकर कैसे रीझती राधा
    फ़ूल फ़ूल पर कैसे आते भँवरे
    उपवन में कैसे होते गीत गुंजन
    ....सुलझी सुलझी बातें कर
    मुझको और ना उलझाओ तुम
    @अरुणेंद्र मिश्र
    ........रहेंगे बेख़बर ही वो
    चाहे कितनी भी दो ख़बर
    सुनायी हर वो बात जो गुज़री
    सुध उनकी बेसुधी ही सब पे रही