......सब अपने अपने हिस्से के दुख में
इतने खुश हैं कि दुख का पता भी नहीं
.......सब खोज रहे एक सुन्दर सी दुनियाँ
जिस दुनियाँ का किसी को पता भी नहीं
देख न सकी आँखे जिन जख्मों को
दर्द उन जख्मो हरा भी नहीं
सिमट रहे सब अपने-अपने में
तेरे मेरे हिस्से का किसी को पता भी नहीं
अब तो टूटने लगी है उम्मीद
खुदा का पता, किसी को पता भी नहीं
-अरूणेन्द्र मिश्र

No comments:
Post a Comment