Monday, April 13, 2020

दस्तक देते दरवाज़े
चुप सी दीवारें
कोने कोने फैली उदासी
ठंड से ठिठुरता फर्स / सुन्न
टूटी छत
जिससे सिप कर आती तुम्हारी यादें
घर पर पड़े समान
युगों की जर्जरता ढोते हुये
ओरिया में तह की हुई धूल
समय को समेटने की कोशिश सी
और एक आँगन प्रतीक्षा में लीन
मेरा मन और मेरा घर कुछ एक सा
@अरूणेन्द्र मिश्र
Ajita Tiwari, Sitesh Das और 13 अन्य लोग
1 टिप्पणी
लाइक करें

No comments:

Post a Comment