ला गया वो देकर अपना पता
बहुत दूर है उसके रहने का पता
बसन्त उतरी और फागुन चढ़ा
कैसे भेजूँ रंग, दूर है उसका पता
मेड पर उतर आइ हैं पुरवाई
कैसे भेजूँ अमराई , दूर है उसका पता
दोपहर से भरी भोर है
ज़ेठ की तपन कैसे कहूँ, दूर है उसका पता
बसर पड़ा आसमान सावन संग
डूब रहा मन , दूर है उसका पता
ठिठुर गया पूस का चंद्रमा
मन के आँगन में कैसे बुलाऊँ , दूर है उसका पता
चला गया वो देकर अपना पता
बहुत दूर है उसके रहने का पता
-अरूणेन्द्र मिश्र
छायाचित्र:
Arunendra Mishra

No comments:
Post a Comment