हम फला को सपोर्ट करते है फला ऐसा है,फला के दो सिंग है फला सब कुछ कर देगा फला आये तो फिजायें बदल जायेगी फला ने सारी जंग बिना लड़े ही जीत ली... फला ने जो नही कहा वो भी हम सुन लेते है
भाई मैं परेसान हुन इन फला के फ़ॉलोवेरो से
AKM
आज फिर कहीं मौसम ने करवट बदली है तेरी याद मन में जो तापो सी चुभती थी नई पुरवाई में कुछ शीतल सी लगती है
-- अरुणेन्द्र मिश्र
हाइकू--प्रयाश
सर्द मौसम मेरे मन की बात शुष्क हवा सी
तुमने छुपायी जो बातें वह दिल मेरा सुन रहा दूर भले ही तुम मुझसे हवा की छुअन में एहसाह तेरा हो रहा है... नदी बन तुम बहो कही तक सागर बन मै समेटता तुझे रहूंगा तुम बन बादल उड़ो गगन में मैं तो एक पेड़ तेरी बूंदों का तर्पण जीवन भर का सार बना रहेगा
अरुणेन्द्र मिश्र
die ding du versteckst meine Herz hört du zu ich bin weg von dir Weit aber In der Luft ich fühlst dich
du wanders als Fluss, ich bin meer und ich werde sammeln sie .
Du bist Wolke im Himmel Ich bin ein Baum Deine Tropfen Wird die Essenz des Lebens bleiben -arunendra mishra Laurent Fivys for you German one. thanks for last pune trip, gave me new inlightment.
प्रिये ,कभी गीत बन आ जाओ मैं थोड़ा कुछ गुनगुना लूंगा
देखो एक तरफ मेरी चाहत है एक तरफ तुम्हारा भोलापन है ...
जुगनू बन कभी मेरी गली आ जाओ राहो का सारा अंधकार मिटा लूंगा
मेरे साथ जरा कुछ दूर चल कर तो देखो मेरे आवारेपन का सलीका कुछ सीखो
चांद बन कभी मेरी मुंडेर पर आ जाओ सारे शहर को मेरी चाहत बता दूंगा
उंगलियों से जरा पूछो क्यो उलझी है दुप्पटे में मेरे शहर का रास्ता सीधे तेरे गांव से ही तो निकले है
प्रिये ,कभी गीत बन आओ मैं थोड़ा गुनगुना लूंगा
-अरुणेन्द्र मिश्र
कुछ तो बदल गया है अब वो गौधुली शाम न रही उपवन रह गए सुन जमुना तट पर मिलै न अब रघुबीर गोपियां खोजे श्याम मुरलिया... रासलीला नही अब मूल वृन्दावन अब तपवन बनो कृष्ण बने जब से द्वारकाधिश
---अरुणेन्द्र मिश्र
ओ अट्टालिका के चाँद यू गुरुर न कर मैंने भी अट्टालिका के चाँद का स्वप्न देखा है ओ अट्टालिका के चाँद जब भी मैंने तोड़े है हाथो से पत्थर ... एक नये स्वप्न के रूप के स्वरूप को बुना है ओ अट्टालिका के चाँद अमावस की रातो में मैंने जुगनुओं के प्रकाश का प्रस्ताव ठुकराया है ओ अट्टालिका के चाँद मिट्टी के दिये बना अट्टालिका के प्रकाश का सामना होगा ओ अट्टालिका के चाँद यू गुरुर न कर मैंने भी अट्टालिका के चाँद का स्वप्न देखा है
---- अरुणेन्द्र मिश्र
दमन किसका, कितना हर सख्स परेशां कितना आशु तो तेरे भी है मेरे भी है गाल गीले तेरे भी है मेरे भी है ...
आह किसकी, कितनी याद में मेरे तुम भी हो याद में तेरे मैं भी हूँ
टीस किसकी, कितनी जले है दिल मेरे भी, तेरा भी
दुश्मन यू ही नही बनाये जाते दिल लगे तो बन जाते है
-अरुणेन्द्र मिश्र
है परेशां दिल तेरा भी है परेशां दिल मेरा भी इरादतन किया गैरइरादतन अपराध तेरा भी है मेरा भी है... -अरुणेन्द्र मिश्र
कैसे कैसे याद आते दिन वो बहार के तेरे मेरे प्यार के
मिलती थी तब तो नजरों से नजरे बस पड़ोसियों के नजरिये खराब हो जाते थे ...
यू कभी गुजरता जो तेरी गलियो से मुहल्ले के हर शक्श मैं गुनाहगार था
तेरे पीछे ही चला मैं, उन दिनों साथ चलने का कोई न उपाय था
हाथ रंगे थे काले काले ये तेरी साइकिल के चेन का उपहार था
चॉकलेट तुझ न पहुचती ये तेरे पड़ोसी बच्चो के लालच का परिणाम था
पंचर होती साइकिल तेरे घर के सामने तुझे देखने का ये मेरा एक प्रयाश था
कैसे कैसे याद आते दिन वो बहार के तेरे मेरे प्यार के
- अरुणेन्द्र मिश्र
वह बहती नदी सी बह गई,
मुझ सा पत्थर किनारो से एक छुअन मांगे
घरौंदों की अब आश कहा
टूटी डालो की चिरैया भी ,एक नया मका मांगे ...
मंजिल है कही दूर अब
बोझिल मन , गुमराह रास्तो से नई दिशा मांगे
कहते रहे हम उनसे अपने दिल की बात
वो मस्त परास्त,मेरे ही होने का निशां मांगे
दौर चला है , अपनो के खोने का
हम बेख़बर से, तुझे अपना होने की दुआ मांगे
डर तो हमे है , कुछ बात बिगड़ न जाये
समझे नही तुम,
सब जब टूट जाये तो कौन पुनः सृजन मांगे
- अरुणेन्द्र मिश्र
Saturday, December 2, 2017
टूट दिल तन्हाई कलाम गजल और शराब
मेरे कमरे में कितने खतरनाक लोग हैं