बेहतर होता कि मैं और बेहतर होता
कुछ तुम सा होता कुछ मैं सा होता
निकल आयी हैं कोपले डालो पर बेमौसम
कुछ बसन्त सा मौसम होता तो अच्छा होता
जो थका तो रुक न सका राहों में राहगीर
कुछ छावों से भरी राह होती तो अच्छा होता
शहर में बसा घर हमेशा आसमान को चढ़ा
इस घर में एक आँगन होता तो अच्छा होता
चिड़ियाँ खोजती दाना प्लास्टिक की प्लेटों में
एक खेत और एक खलियान होता तो अच्छा होता
गाँव को लील गई है शहर की बुवाई
गाँव में एक शहर बसता होता तो अच्छा होता
- अरूणेन्द्र मिश्र
छायाचित्र :
Arunendra Mishra

No comments:
Post a Comment