Monday, April 13, 2020

अन्तिम छोर पर
देख रहा हूँ मैं
पसरा सन्नाटा
गहरे रंग में खोयी
एक साँझ
अप्रवासी खगो का झुंड
उनकी दिनों दिन की अप्रवासी यात्रा
अन्तिम छोर पर एक विशालकाय वस्तु भी
एक बिंदु सी लगती है और लगता है
अन्तिम छोर पर संघर्ष बिंदु जितना ही होगा
अन्तिम छोर पर
मिलते देख रहा
धरती और आकाश
खोज रहा हूँ मैं
वह अन्तिम छोर

No comments:

Post a Comment