Monday, April 13, 2020

क्या चाहा था तुमने
उस ढ़लती शाम
रात का एक और प्रहर ...!
हाँ, और अंधेरे में डूब गया थी
रात
मन की इच्छाओं की तरह
रात तो अब और लंबी हो चली थी
जब तक चलायमान था मन
तुम चाहते रहे एक और शाम
शाम से रात हुई
और सुबह का इंतजार होता रहा
एक आने वाली सुबह तक
जो स्थगित थी
@अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment