क्या तुम्हें याद है
वो शहर
वो रास्ते
वो बाग़ीचे
वो बगीचे का एक पेड़
जिसमे छाँव थी,
बुनी थी मैंने नयी रहे
उस छाँव में बैठ कर
जाने की और लौट के आने की
पर जाने वाली राह कभी लौटी नहीं
और अब तो शायद नये राहगीर
बुन रहे होंगें नये रास्ते
जो जा के और फिर लौट के आ सके
@अरूणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment