Monday, April 13, 2020

तुम भी वहीं थे
हम भी वहीं थे
मिल ना पाये
कितने अजनबी थे
झाँकी जो तेरी आँखे
खोये से तुम थे
खोये से हम थे
करनी चाही तुमसे जो बातें
चुप से तुम थे
चुप से हम थे
ईत्र फ़िज़ाओं में जो घुला
मदहश से तुम थे
मदहोश से हम थे
खींचा जो आँचल तुमने तुम्हारा
रज़ामंद से तुम थे
रज़ामंद से हम थे
लेकिन मिल ना पाये इस भरी महफ़िल में
तुम भी वहीं थे
हम भी वहीं थे
मिल ना पाये
कितने अजनबी थे
@अरूणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment