Monday, April 13, 2020

वक़्त के हाँशिये पर लिखा
कुछ अमिट लेख
पुनः लिखा जायेगा
वादियों ने जो गाया था अमित गीत
सर्द मौसम की विरानियो में खो जायेगा
तितलियों ने बुने थे फूलो पर जो सुर्ख़ रंग
फ़िज़ाओं में मिल फ़िज़ाओं में खो जायेगा
टहनियो पर उतरेंगी जब शोख़ ओश
आसमानी गीत का संगीत सुना जायेगा
धुँधलके में भीग कोई गीत गायेगा
वक़्त के हाँशिये पर लिखा
कुछ अमिट लेख
पुनः लिखा जायेगा
Photograph : Arunendra Mishra
Sonal Tiwari, Sunita Mishra और 28 अन्य लोग
2 कमेंट
लाइक करें

No comments:

Post a Comment