फिर से लौट आया हूँ मैं
उसी जगह
जिस जगह, यह कह कर मुड़ा था
अब रास्ते अगल होंगे
फिर से लौट आया हूँ मैं
उसी पेड़ की छाँव तले
जिस पेड़ पे बांधे थे मन्नत के धागे
फिर से लौट आया हूँ मैं
उसी पोखर पर
जिस पोखर में दो जोड़े हंस बसा करते थे
फिर से लौट आया हूँ मैं
छोड़ कर वो कारवां
जिसमें तुम ना थे
पर यहाँ तो अब तुम भी नहीं
चलो कोई बात नहीं
जाता हूँ, मैं भी अब यहाँ से
-अरूणेन्द्र मिश्र

No comments:
Post a Comment