कालिदास , सच सच बतलाना
इन्दुमती के मृत्युशोक से
अज ( दशरथ के पिता ) रोया था या तुम रोये थे
कालिदास सच सच बताना
शिवजी की तीसरी आँख से
निकली हुई महाज्वाला में
घ्रितमिश्रित सूखी समिधा - सम
कामदेव जब भस्म हो गया
रति का क्रंदन सुन आँसू से
तुमने ही तो दृग धोये थे ?
कालिदास सच सच बताना
रति रोई थी की तुम रोये थे ?
वर्षा ऋतु की स्निग्ध भूमिका
प्रथम दिवस आषाढ़ माष का
देख गगन में श्याम घटा
विधुर यक्ष का मन जब उचटा
खड़े- खड़े तब हाथ जोड़कर
छित्रकूट के सुभग शिखर पर
उस बेचारे ने भेजा था
जिनके ही द्वारा सन्देशा
उन पुष्करावर्त मेघों का
साथी बनकर उड़ने वाले
कालिदास , सच -सच बतलाना
परपीड़ा से पूर - पूर हो
थक - थक कर और चूर चूर हो
अमल - धवल गिरी के शिखरों पर
प्रियवर , तुम कब तक होये थे ?
रोया यक्ष की तुम सोये थे ?
कालिदास सच - साच बतलाना
- नागार्जुन
इन्दुमती के मृत्युशोक से
अज ( दशरथ के पिता ) रोया था या तुम रोये थे
कालिदास सच सच बताना
शिवजी की तीसरी आँख से
निकली हुई महाज्वाला में
घ्रितमिश्रित सूखी समिधा - सम
कामदेव जब भस्म हो गया
रति का क्रंदन सुन आँसू से
तुमने ही तो दृग धोये थे ?
कालिदास सच सच बताना
रति रोई थी की तुम रोये थे ?
वर्षा ऋतु की स्निग्ध भूमिका
प्रथम दिवस आषाढ़ माष का
देख गगन में श्याम घटा
विधुर यक्ष का मन जब उचटा
खड़े- खड़े तब हाथ जोड़कर
छित्रकूट के सुभग शिखर पर
उस बेचारे ने भेजा था
जिनके ही द्वारा सन्देशा
उन पुष्करावर्त मेघों का
साथी बनकर उड़ने वाले
कालिदास , सच -सच बतलाना
परपीड़ा से पूर - पूर हो
थक - थक कर और चूर चूर हो
अमल - धवल गिरी के शिखरों पर
प्रियवर , तुम कब तक होये थे ?
रोया यक्ष की तुम सोये थे ?
कालिदास सच - साच बतलाना
- नागार्जुन
