Monday, January 22, 2018


जमाने गुजरते रहे, देखते रहे हम राह तुम्हारी
अब,
जब आये भी तुम, अब तो तुम, तुम से आप हो गये
-अरुणेन्द्र मिश्र

गीत तो लिख लूँ , गा भी लूँ
लेकिन गीतों को गुनगुनाये कौन
बात दिल की कह लूँ, सुना भी लूँ
लेकिन बातो का मान रखे कौन
...
दिन के उजालो में घूम लूँ, चल भी लूँ
लेकिन रातों में उजाले को लाये कौन,
रंग कनवास पटल पर उकेर लूँ ,रेक भी लूँ
लेकिन रंग अपनी चोली में लगाये कौन
हवाओ की तरह बह लूँ उड़ भी लूँ
लेकिन हवाओं को फूल की खुसबू भरे कौन
-अरुणेन्द्र मिश्र

तुम्हारी खामोशियों ने बाता दी है, हर बात
उंगलियों को कितना मरोडोगी, अब छूपी नही हर बात
पत्थर जो तुमने फेंका, टकराया मेरे ही खिड़की के शिशे से
कागज जो लिपटा था उसमें लिखी नही थी कोई बात
...
उड़ उड़ के आ जाती तेरी, चुनर मेरे मुख के पास
साथ तुम चला न करो, बेहजह लोग बनाते बात
खड़े न रहो चौराहे पे , न कहो ये बात
चुन लू एक राह मैं भी, अगर तुम कह दो एक बात
जाता कहाँ हूँ मैं,जब मेरा तिरिस्कार हो, ना पूछा करो ये बात
मंदिरो में भी सुनता नही आज कल कोई एक बात
-अरुणेन्द्र मिश्र

स्वागत गीत" अरुण की अरुणिमा से
अमावस की चांदनी तक
...
जो कुछ गुजरा ,
वो कुछ तेरा था
वो कुछ मेरा था
पानी की लहर थी,
पानी का बुलबुला था,
पर्वत के शिखरों पर ,
हिम् जमी फिर पिघल गयी
फिर भी नदी अनवरत बहती रही
काल की यही कल्पना थी,
सृष्टि का यही सार था / ( है भी)
सत्, त्रेता, द्वापर युग बीत गये
कलियुग का भी अपना विस्तार है
मरुस्थल की मृगतृष्णा इसका जाल है
पहिये सा समय घूम रहा,
जिसको हरना है हर रहा
जिसको वर देना है दे रहा
इस लिये
काल चक्र को शीश झुकाये
और
एक नया स्वागत गीत गाये
2017,,,,,,2018
-अरुणेन्द्र मिश्र

बहुत याद आओगे तुम,
मुझसे दूर जाने के बाद
जिस राह से गये
उसी राह पे नजर टिकी,...
कभी तो वापस आओगे
मुझसे दूर जाने के बाद

आंशु बहुत आये
मैंने बहने न दिया
इन्हें खुसी के अंशु बना
सिचुगा राह तुम्हारी
जब
कभी वापस आओगे
मुझसे दूर जाने के बाद
दिया रोज जलता हूँ
रख देता हूँ देहरी पर
कंही तुम्हें अंधेरा न मिले
जब
कभी वापस आओगे
मुझसे दूर जाने के बाद
रोज देखता हूँ
ध्रुव तारा
और मन के विस्वास को अडिग करता
दिशा नही भटकोगे तुम
जब
कभी वापस आओगे
मुझसे दूर जाने के बाद
बहुत याद आओगे तुम,
मुझसे दूर जाने के बाद
- अरुणेन्द्र मिश्र

एक सपना है जो टूटा है
एक अपना है जो रूठा है
बहुत याद याद आओगे
मुझसे दूर जाने के बाद
...
अरुणेन्द्र मिश्र
lacation : Deep inside tamni ghat ,pune

कितनी उदास थी रात
तुम नही आयी
फिर भी आ गयी रात
अरुणेन्द्र मिश्र

सुबह की धूप ने कुछ गुनगुनाया है
हवा ने बारिश ने स्वागत गीत गाया है
अरुणेन्द्र मिश्र
...
Location : university Stuttgart
See more

न तुम आयी, न तुम्हारी याद आयी
न जाने क्यों, न तुम स्मृति पटल से दूर भी जाती
-अरुणेन्द्र

मन के भीतर
एक संवाद है
मन के बाहर
एक संवाद है
जब मिल जाते...
दोनों ही संवाद
निर्झर बहता ज्ञान

-अरुणेन्द्र मिश्र

कुछ अनकहा सा, कुछ अनछुआ सा राग हूँ
निषेध सारे स्वर जहां , ऐसा कुछ राग हूँ
आरोह ,अहरोह ,वादी और संवादी से दूर
पकड़ और चलन से मुक्त एक राग हूँ
कुछ अनकहा सा , कुछ सअनछुआ सा राग हूँ
...
- अरुणेन्द्र मिश्र

कोहरा यहां भी है
कोहरा वहां भी है
हां बस तुम
सर्द से बचते हो
और हम ...
सर्द में ठिठुरते है

Love from Assam in Germany "Morning Assam TEA"

मैंने तो कुछ कहा नही
सुन जिसे तेरा जी रहा
मैंने न ही संदेशा भेजा इशारो में
जिसे तुम्हारी आंखे पढ़ रही,
...
बस खामोश रहने दो
मेरी कौन सी बात ,
जो तुम अब तक मानती आ रही
अरुणेन्द्र मिश्र

कभी सोचता हूँ कि " न" सोचू
कहाँ क्या खोया, कहाँ क्या "न"पाया
कौन पराया हुआ,कौन अपना "न" हुआ
नदी की धार भी "न" सोचती होगी
किन किन पत्थरो का छुअन "न" पाया
...
अरुणेन्द्र मिश्र

जीत जाओ तुम मुझसे
मैं हार जाऊ तुमसे
ये तुमने चाहा
हाँ,ये मैंने भी चाहा

समय के गर्भ से निकला समय
और प्रकाशित होता सूर्य
आकाशिय पिंडो के नियम
और चलते सारे आकाशिय पिंड
एक भव्य अनंत.....
गणित का समीकरण..
और एक ब्रह्माण्डीय नृत्य..
परमाणु ,अणु से लेकर आकाशगंगा की दूरी
कुछ रहष्य में लिप्त सब कुछ रहष्य
और पंच तत्वों की हमारी पहुच
इन सब के बीच
और प्रकाशित होता सूर्य
उत्तरायण होता सूर्य

@ अरुणेन्द्र मिश्र

खोजूंगा तुझे उन्ही गलियो में
जो गलियां अब भी सुनसान हो
@ अरुणेन्द्र मिश्र

तुम
सिर्फ अपनी कुंठा में
नए आरोप लगाओगे
पर
रोक न पाओगे तुम,...
आज उत्तरायण होते सूर्य को

@अरुणेन्द्र मिश्र

क्या डर नही लगता तुम्हे
जब तुम विद्रोह लिखते हो
विद्रोह लिखते हो उस सिंहासन का
जिसका राजा कालजयी है
विद्रोह लिखते हो हर उस चाटुकारिता का...
जो विद्यमान है नाशो में लहू की तरह
विद्रोह लिखते हो हर अन्याय पर
जो न्याय का सख्त विरोधी हो
विद्रोह लिखते हो अंधकार का
जब जुगनू भी तुमसे दूर है

विद्रोह तुममे यू मुखर क्यो है
@अरुणेन्द्र मिश्र

माना अवहेलना ही जमाने की , मेरी नियती का सार है
पर समय के सूर्य सा ,,,,,मैं खड़ा रहूंगा,,,, मैं अड़ा रहूंगा
@अरुणेन्द्र मिश्र

क्या तुम याद आओगे ..
सदियों बाद भी मुझे
जब अश्रु सुख जाएंगे
स्मृतियां धुमिल हो जाएंगी
बसंत ऋतु ग्लोबल वार्मिंग की भेंट चढ़ जाएगा...
आ जाएंगे नए अविष्कार ..
लोगो को भुला दिए जाने के लिये
क्या तब भी आओगे तुम मुझे याद
@अरुणेन्द्र मिश्र

सब्र है ना जुनू है
न तुम हो ना मैं हूँ
न तुम आये ना मैंने पुकारा
न तुमने उंगली बढ़ाई
ना थामा मैंने हाँथ तुम्हारा...
सब कुछ तन्हा है
मैं तन्हा या वक्त तन्हा है
कोई बताये मुझे
@अरुणेन्द्र मिश्र

खोजने चला मैं,मुझे
मैं मिला, पर मैं ना मिला
मैं हुआ न मीत मेरा
आड़े में जो मैं आता रहा
...
* ( मैं =स्वयं और अभिमान)
@अरुणेन्द्र मिश्र

एक मैं में सिमटी दुनियाँ
एक मैं में उलझी दुनियाँ
@अरुणेन्द्र मिश्र

तुम्हारा अधिकार देने का हक "अधिकारी"
इतना भयावह होता है कि
भुला दिए जाते है सारे मानवीय समीकरण
खून की आखिरी बून्द दिए जाने तक
आखिरी सांसे होने तक देखते हो तुम...
क्या मैं अपने ही अधिकार का अधिकारी था मै
फिर तुम टटोलते हो मेरे होने को
और घोसित कर देते हो आकस्मित मृत्यु सारे अधिकारों की
और थोप देते हो मुझ पर ही
पुनः अधिकार ,पोथी दर पोथी लाने की
@अरुणेन्द्र मिश्र

खोज लिए जाएंगे नए समीकरण
पत्थरो को भी, गर्भ में देनी होगी ...
नए बीज के अंकुरित होने की जगह
...
पिले पत्तो पर भी मधुमास लिखा जाएगा
आने वाली कोपलों भी पूछेगी विस्तार
समय तुम्हारी भी अपराध लिखा जाएगा...
किस किस ग्रह के प्रकोप से तुम अनुकुल न हुए
खोज लिये जाएंगे नए समीकरण
बदल दिये जायेंगे अब समीकरण
@अरुणेन्द्र मिश्र
इंतजार का समय
रोक देता है सारे कालचक्र को
और एकत्रित कर देता है मेरे सारे विचारो को
एक शून्य में
मात्र तुम्हारे इर्द गिर्द ...
कुछ व्यतीत यादों में
घुमती रहती है घड़ी की सुइयां
सैकंड प्रति सेकंड
और मैं सोचता हूँ तुम्हे और बस तुम्हे
पल प्रति पल
और मैं
स्थगित कर देता हूं
समय को
तेरी आहट के आने तक
@अरुणेन्द्र मिश्र

काली होती श्याह राते
akm
कही तुम से मुलाकात हो जाती
सफर की थकान कम हो जाती
सफर पे चला मैं माना अकेला
यादों की संदूक साथ उठा ली
...
गहरे है घाव उस मुलाकात के
चले गए महफ़िल से मुह घूमा के
खंडहरों में सुनाई देती मन की आवाज
लिया न तेरा नाम फिर भी गूंजे तेरा नाम
दरमियां अपने अब भी एक कशिश है
राह वही चुनती जब मैं गुजर रहा होता
@अरुणेन्द्र मिश्र