Thursday, October 18, 2018

कुछ ज़्यादा ना जुड़ा
दिल से दिल का नाता
तुम जो मुड़े , जाने दिया
तुमने जो चाहा, कहने दिया
अब सब सुन है
अब सब मौन
नही आता बुलाने पे भी कोई
ढल चुकी है शाम
सो गये है खरियान
जा चुका है कौआ
रौशन हो चुके है दिये
भभक उठी है चूल्हे की आग
उड़ रहा धुआँ , खपड़ो के पार
उस पार से सुनता है कोई
नही आता बुलाने पर भी कोई

साँसो साँसो जिया तुझको
जैसे साँसो साँसो छुआ तुझको
अँधेरो में गुम जिंदगानी रही
ना वो रहा ना वो रवानी रही
बादलों में गुम एक कहानी रही
ना वो बरसा ना वो गीली राते रही
उजालों में गुम एक बाती रही
बुझी जो वो लौ धुओं की बाती रही

यादें ही रह जाती
झड़ते पत्तों की तरह
झरते झरनो की तरह
उठती धूल की तरह
उठती सूल की तहत
इस सुबह की धूप देख लगा
इस सुबह की शाम ना हो
पर
घर बैठें होंगे प्रियतम
साँझ की आश में
-अरुणेंद्र मिश्र

One of favorite walk
कुछ पल,कुछ पग ही चला था
पर दूर तुमसे बिलकुल न था
-अरुणेंद्र मिश्र

कहोगे मिलने तो मिल लेंगे
पर
वो दौर कुछ और था
वो मदहोशी कुछ और थी
@अरुणेंद्र मिश्र

सर्तो से बंधी ज़िंदगी
परतों में गुज़र गई
उड़ा जो ,वो बादल था
बूँद बन ठहर गई ज़िंदगी
@अरुणेंद्र मिश्र

झुलस रहा हूँ अब भी उसी आग में
तप कर जिसमें ....बनना था सोना
और
अभी तो आना है तुम तक वापस
तप कर,
कहने ,
द्रोण अब मैं भी एकलव्य के लायक हुआ
और ...समर्पित ये तुम्हें दाहिना अँगूठा
-अरुणेंद्र मिश्र
#Happy Techers Day#

विस्तृत आकाश में है कौन
जब सब कुछ धुआँ धुआँ है
क्या सुनी तुमने वो बात
कह गायी जो वो रात
अंधेरे में रौशन एक तारा था
ऊँचे आसमान में ऊपर , बहुत ऊपर
नीचे एक कच्चा मकान था
चिमनी जितना प्रकाश था
मुक़ाबला आसमान से था
पर खड़ा तो वो मकान भी था
@ अरुणेंद्र मिश्र

कितना समेटोगे अपने आप को
बिखराव ही जब नियति है
विस्तृत आकाश में
फैला जो रंग है
आसमानी सा ,आसमानी रंग है
छू जो लेता मन है
वही तो तेरा भी रंग है
@अरुणेंद्र मिश्र

रंग ये , ये आसमानी रंग है
असमां से बिखरता
बादलों को बींधता
मुझ में बसा एक मौन है
ये आसमानी रंग है
उजहली भोर से
साँझ की लाली
उड़ते बादल की
नित-नयी रंगीन उदासी
पर्वतों पर जा ठहरती
हल्की हल्की बूँद बन हवा में उड़ती
कुछ जुड़ बूँदे धरा में मिलती
बिखरती हर ओर
आसमानी रंग सी बन जाती
रंग ये , ये आसमानी रंग है
@अरुणेंद्र मिश्र

ज़िंदगी बनती , उलझती , कुछ आशाओं में जूझती,
एक ही क़दम तो निकाला था घर से ,
एक ट्रेन स्टेशन के लिये,
जिस रास्ते से निकला था
फिर कभी उस रास्ते घर नहीं पहुँचा
ऐसा नहीं था वो रास्ते बंद हो गये
बंद तो मन था ,
उसके बाद नये रास्ते , रास्तों की अपनी कहानी
और
ज़िंदगी बनती , उलझती , कुछ आशाओं में जूझती रही
I waited all my life to be you
and here I am “me”
I searched all my life me in you
and I realised only you in me
I gaveup myself to be you
at the end its you in me
I looked around if some one with me
and I found it was only me with me
-अरुणेंद्र मिश्र

रात जब बड़ी और बड़ी होती है
दिन छोटा और छोटा होता है
लड़ते है उजियरे अन्धेरो से
बिना किसी जीत की उम्मीद से
दस्तक ठंडी हवाओं की होती है
व्याकुल मन में ठंडक की पैंठ होती है
गिरते पत्ते सुनाते है नश्वर संगीत
ऊँघते पेड़ बन जाते जड़ चेतन
अहिस्ता अहिस्ता जल कठोर होता
नदियों का बहाव भी कुछ ठहरता
काल चक्र कुछ समय धूनी रमाता
एक और कश और सितनिद्रा में जाता

रात इतनी लम्बी हुई कि दिन के उजाले भी रात में मिल गये
और मैं भोर की तलाश में सूरज खोजने निकला
सूरज बादलों के उस पार था
और मैं इस
रात इक गुज़ारी थी
सुबह की आश लिये
अन्धेरो से डरा नही
इक रौशनी के लिये
सूखे पत्तों सा झरा
इक बहार के लिये
नदी सा बहा
इक बहाव के लिये
मिल तुझसे लूँ इक और बार
ज़ख़्म को और हरा करने के लिये
@अरुणेंद्र मिश्र

बूँदे गिर आयीं जमीं पे
जमीं की परतें गीली हैं
असमां सुना सा लगा रहा
बादल भी कुछ चुक चुका सा लग रहा
विद्रोह हवा में मिलने लगा
उमस का पारा कुछ चढ़ने लगा
बेमौसम बरसात का आना
यही बताता है
जब तक अनुकूल ना हो सारे ग्रह
आप का समर्पित हो गिरना भी जाया होता है
#उमस से भरी बात#

घिर घिर जब आये काले बादल
नाचूँ मैं बन मयूर आँगन आँगन
काली घटाये छाये आँगन आँगन
झूला डालो सखी आनन फ़ानन
अमवा की डारी ड़ुलावे डोलना
सखी सुनावो मोहन गीत मोहना
अमवा की फुनगी में गाये कोयल
पिया आयो मिल गाये गीत सावन मा
झऊआ चुरकी म भर ल सगला बादल
सखी अब के आये जाय ना पावे सावन
#

मुझे लगा रास्ते मेरे साथ चलते है ...मैंने कुछ ही क़दम बढ़ाये ही थे कि , रास्ते मुझसे दो चार क़दम आगे निकल गये...हर बार यही हुआ ...इतना तो उस प्यार ने भी ना छला जो मेरा नही हुआ..रास्ते तुम भी मेरे न
कुछ स्थिति में
कुछ परिस्थिति में
कुछ आश में
कुछ पाने की चाह में
कुछ अंधेरो में
कुछ उजालों में
अपनी जड़ से दूर
एक नया पेड़ बनने की चाह में
उड़ आये है हम भी
#प्रवासी से अप्रवासी#

जागती रात भर रहीं वेदनाये
कुछ मैं जागा कुछ तुम जागी
ठहरी कहाँ बननी थी जो कहानी
ना मैंने जाना .....ना तुमने जानी
पिरो ना पायी माला क्षण के धागों में
ना मैं कनेर लाया ना तुम गेंदा फूल लायी

झरना ओस की बूँदे बन रात भर
धरा बन समेटूँगा तुम्हें मैं रात भर
बीती रात सिर्फ़ सर्द में गुज़री थी
तुम नहीं आयोगी ये बात तय थी
गिरी नहीं है बूँद धारा पर भोर से
काली बदरी से ये बात तय थी
रात अंधेरी ग़ुप्प काले साये में थी
घुँघरू चुप रहेंगे ये बात तय थी
चढ़ेगा सूरज असमां पे भोर से
रात ज़ेठ होगी ये बात तय थी
रात जो ढली सब घर को थे
मैं बेघर रहूँगा ये बात तय थी
उजाला फैलेगा जग में भोर से
हिस्से में आये ये बात ना तय थी

जब जीती थी तुमने दुनिया
क्या तुमने प्रेम भी जीत था
जब बज रहे थी विजय गीत
क्या तुमने बाँसुरी का निमंत्रण भी सुना था
जब तुमने मुट्ठी में क़ैद कर ली थी बेड़ियाँ
दास दशियों की
क्या तुमने , तुम्हारे लिये प्रार्थना गीत भी सुना था
मैं ख़ारिज करता हूँ तुम्हारी जीत
पर कैसे ख़ारिज करूँ उस हार को

तेरे मेरे प्रेम में फ़र्क़ सिर्फ़ इतना
तुम प्रेम को प्रेम की तरह पूजती रही
और मैं तुम्हें प्रेम की तरह
#अरूणेन्द्र मिश्र
जीत लिया जायेगा तुम्हें
तुम्हें ,तुम्हीं से छीनकर
प्रेम छल बल रहेंगे मेरे ही
तुम्हारी हार ही मेरी जीत
निराकार ब्रह्म , जब लिया कुछ आकार
मन ब्रह्म हुआ, चर अचर ब्रह्मकार
-अरुणेंद्र मिश्र
कहीं पेट को एक अन्न का दाना ना दिया...कहीं देह पर वस्त्र ना रहने दिया😢😢😢
इक भय मेरे होने का
दूसरा भय तुम्हारे होने का
मेरा मिटना तो तय है
यही तो मेरा भय है और सच है
तुम नही तो कोई और दूसरा मिटा देगा मुझे
क्योंकि हर कोई दूसरा है यहाँ पे
क्योंकि मैं अभागि बेटी
इस अभाग़े देश की

क्या मैं जानता हूँ तुम्हें
नहीं शायद , नहीं नहीं यक़ीनन
नहीं जानता तुम्हें
जानता भी तो कैसे जानता तुम्हें
तुम तितली थी
फूलो तक ही आयी
मैं इक शूल
और अब ऐसा है
बसंत भी रीत गया
फूल भी सूख गया
तो जानता भी तुम्हें कैसे

देर रात बादल घिर आये थे
आम की फुनगी पर
पीपल के पत्तों पर
कुछ घर की मुँडेर पर
झरना चाहते थे
बहना चाहते थे
कुछ मेरे मन सा
akm
मुट्ठी जो भींची थी
कुछ सपने ही तो बोये थे
वो सब्र ही था मेरा
जो बादलों को देख कर भी ना टूटा
ये पर्वतों की दरारें
और मेरे पैरों की बेवाइयाँ
कहती हैं अपनी-अपनी कहानियाँ

जब अंकुरित हुआ था
एक प्रेम, सिर्फ़ एक प्रेम
उस बीते साल
तब से
पेड़ कितना बड़ा हुआ
यह न देखा , न जाना
हाँ
पर जड़े
गहरी ,बहुत गहरी हुई हैं पेड़ की
@अरुणेंद्र मिश्र