टोहता मन थाह लेना चाहता है
अपने ख़ुद के होने की
जानना चाहता है ख़ुद को
कहीं सिलाओ पर बैठ कर
बहती नदी के किनारे
पुकारना चाहता है ख़ुद को
इक ऊँची पहाड़ी से
जहाँ से उसकी आवाज़
कोई और न सुन सके
सुनाना चाहता है ख़ुद को
अंदर की आवाज़
जो अकेलेपन में सुनता है
जो होती है एकाकी वार्तालाप
खोज लेना चाहता है ख़ुद को
दूर कन्दराओं में बसा कर मन को
जानना चाहता है ख़ुद को
टोहता मन थाह लेना चाहता है
-अरूणेन्द्र मिश्र

No comments:
Post a Comment