एक गीत गाया था मैंने
एक एकाकी गीत
एक शाम थी उसमें
एक ढलता सूरज था
लहरे थी पानी की
हवा रुकी रुकी थी
खग जा चुके थे
सन्नाटा फैल चुका था
दूर से बाँसुरी मद्धम सुर था
रात का प्रथम प्रहर-
मेरे भीतर भर रहा था
ये गीत मैंने वर्षो वर्षो तक गया
अब
गीत के शब्द अब रुक रहे थे
बासुरी का मद्धम सुर टूट रहा था
-अरुणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment