Monday, November 27, 2017


चित्रकार
उकेर देते हो तुम मन में छुपे रंगों को
कैनवास के पटल पे,
जीवित कर देते हो उन स्मृतियों को
जो स्मृति पटल से ओझल हो जाती...
कुछ नए रंग दे कर

रंग कुछ लाल होते है
रंग कुछ पिले होते है
कुछ के लिए रंग, रंग ही नही होते
चित्रकार तुम खोज ही लेते हो रंग
चिड़ियो की चहचाहट में
गरीब की झोपड़ी में
या समय को याद करते उन खंडहरों में
जिन्हें समय ने भूल दिया
चित्रकार
कुछ रंग मुझे भी उधार दो
ताकि मैं भी मन के कैनवास में
कुछ रंग भर सकू
- अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment