Monday, November 27, 2017

लड़ना तो जीवन भर लगा रहेगा
कभी लड़ते है अपने विश्वास से
कभी अपने जज्बात से
कभी सपनो की लड़ाई होती परिस्थितियों से...
कभी आत्मबल लड़ता डर से

परो की लड़ाई होती ऊंचे आसमान से
नदी लड़े है हर पत्त्थर से
पेड़ो की लड़ाई है पवन से
पवन लड़े है गिरिवर से
वर्तमान लड़ता अतीत से
और खा जाना चाहता भविष्य को
तुम्हारी लड़ाई कितनी सच है
ये वर्तमान परिस्थितिया भी नही जानती
हाँ पर यह सच है
सब तटस्थ है
पेड़, नदी, पत्थर, हम तुम
- अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment