Monday, November 27, 2017


धीरे-धीरे
धीरे-धीरे ओस झरी
धीरे-धीरे रात चुकी
धीरे-धीरे सुबह हुई ...
पूरब से सूरज निकला
धरती से अँकुर फूटा
धीरे-धीरे पेड़ हुआ
दिन सारा खूब तपा
धीरे-धीरे हवा बही
धीरे-धीरे साँझ ढली
धीरे-धीरे रात हुई

धीरे-धीरे नदी बहे
हम तुम हैं किस जल्दी में
- बृजेश नीरज

No comments:

Post a Comment