Monday, November 27, 2017


बिम्ब प्रकाश,
एक आस , दूर झितिज के पास
अंधेरो में, कही धुमिल से स्वप्न
जुगनू, लड़ते काली श्याह रातो से
मौन , मुखर सब बातों पर...
पंछी, पिजरों की दीवार
दूर, कही से आती आवाज
बासुरी, निमंत्रण मिलन गीत का
पर कही पर खोया खोया मैं
देखता हूँ, दूर कही बस एक बिम्ब प्रकाश

- अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment