Monday, November 27, 2017


जब मेरे ही पूजित पाषाण ने
मेरा उपहास किया,
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब पुल्लवित बसंत मे,...
फ़ूलो ने भवरो का हास किया
तब मन मे बैराग्य हुआ

जब पुरवइआ के मंद झौको ने
मेरे कानो मे तेरे शब्दो का उच्चार किया
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब दोनो हाँथ उठा मैने
सपनो उडान भरने का प्रस्ताव दिया
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब संसार की सारी बेडिया तोड
तेरी शरण मे भी बंन्धन ही पाया
तब मन मे बैराग्य हुआ
जब तुलसी की माला ले ,
तेरे नाम का सहस्र्त जाप किया
और
फिर भी अपने आप को अनुत्तरित ही पाया
तब मन मे बैराग्य हुआ
----------- अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment