Monday, November 27, 2017


मेरे बिना क्या सुना हैं ,तेरा गांव
क्या अब भी पोखर , तालाबों की भीट से
बासुरी का निमंत्रण, पहुचाता हैं कोई
खेत की मेड़ पर बैठ , क्या गीत गुनगुनाता हैं कोइ
आम के पेड़ के नीचे बैठ क्या, सपना बुनता है कोइ
...
शायद तेरा गाँव नही मै सुना हो गया हूँ
पोखर, तालाब , खेत, मेड़, आम के पेड़
और तो और बासुरी की धुन भी भुल गया हूँ मैं
-अरुणेन्द्र

No comments:

Post a Comment