Wednesday, April 4, 2018

    १
    मैं और मेरे बंद कमरे की बंद खिड़की
    झिरना चाहता प्रकाश मेरे कमरे तक
    टूटे खपड़ो की ओट से
    चाहता मुझमें एक उम्मीद जगाना...
    पर
    मैंऔर मेरे बंद कमरे की बंद खिड़की

    २
    बंद कमरे की बंद दीवारों , बंद दरवाज़ों
    बंद खिड़कियों पर
    दस्तक दे जाती झुरमूट से उठी हवा
    बताने मुझको आयी खुला है असमां
    पर
    मैंऔर मेरे बंद कमरे की बंद खिड़की
    @अरुणेंद्र मिश्र

No comments:

Post a Comment