Wednesday, April 4, 2018

    इक सन्नाटा दूर था
    जो मेरे क़रीब आ न सका,
    बहुत रमा मैं दुनिया में
    ख़ुद को खोज न सका
    ...
    रंग बिखरा आसमान में
    जो मुझे छू न सका
    कुछ रंग हाथ में ले
    ख़ुद को न रंग सका
    प्रमाण ,तथ्य
    सब कुछ पास था मेरे
    पर मैं कुछ समझ न सका
    @अरुणेंद्र मिश्र

No comments:

Post a Comment