Wednesday, April 4, 2018

    वो इक रात”
    धू धू करती गाड़ियों की आवाज़, जिस बस में हम सवार थे उसका बिगड़ जाना और सड़क के किनारे अँधेरी रात...और क्या तुम्हें याद है जब तुम मुझ तक सिर्फ़ ये जानने आयी थी कि क्या है मेरा नाम, मैंने तो हँसते हुये यू ही बता दिया था मेरा नाम, पर मुझे कहाँ पता था मैं खोज लिया जाऊँगा इस जहाँ के अनिगिनत लोगों के बीच में भी , और अगली सुबह तुम्हारा इ-मेल भी मुझ तक होगा..तुम बताना चाहती थी मेरी आँखो ने तुम्हें कुछ कहा था ,इतना कुछ कहा था की तुम रोक नही पायी आपने आप को
    और तुमने पहला प्रेम पत्र लिख दिया यू ही कुछ इन आँखो के भरोसे, इन आँखो के नाम.!!!
    Arunendra

No comments:

Post a Comment