Wednesday, April 4, 2018

    कुछ तुम कहती
    कुछ मैं कहता
    कुछ तुम बहलाती
    कुछ मैं बहकता
    कुछ तुम बाँचती...
    कुछ मैं लिखता
    कुछ तुम छुपाती
    कुछ मैं बताता
    कुछ तुम गिरती
    कुछ मैं थामता
    कुछ तुम गुनगुनाती
    कुछ मैं अलापता
    कुछ तुम सहलाती
    कुछ मैं कराहता
    कुछ तुम खोजाती
    कुछ मैं जगाता
    कुछ तुम निहारती
    कुछ मैं निहारता

    सब कुछ ,कुछ में ही रहा
    और तुम तुम ही रहे
    और हम हम ही रहे
    @अरुणेंद्र मिश्र

No comments:

Post a Comment