Wednesday, April 4, 2018

    गाँव से गठरी बांधी
    शहर से बांधी संदूक
    परदेश जो पहुँचा
    छूट गयी गठरी,
    छूट गयी संदूक...
    माई की मानस छूटी
    बाबू की संध्यावाती
    फुनगी की अमराई छूटी
    कोदव की टाठी
    मेहरिया की मेहंदी छूटी
    बिट्टी की खेल खिलाई
    और अषाड़ में ओरी से

    बहती रही मन की टीस
    @ अरुणेंद्र मिश्र

No comments:

Post a Comment