तुम्हारा अधिकार देने का हक "अधिकारी"
इतना भयावह होता है कि
भुला दिए जाते है सारे मानवीय समीकरण
खून की आखिरी बून्द दिए जाने तक
आखिरी सांसे होने तक देखते हो तुम...
क्या मैं अपने ही अधिकार का अधिकारी था मै
फिर तुम टटोलते हो मेरे होने को
और घोसित कर देते हो आकस्मित मृत्यु सारे अधिकारों की
और थोप देते हो मुझ पर ही
पुनः अधिकार ,पोथी दर पोथी लाने की
@अरुणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment