Monday, January 22, 2018


क्या डर नही लगता तुम्हे
जब तुम विद्रोह लिखते हो
विद्रोह लिखते हो उस सिंहासन का
जिसका राजा कालजयी है
विद्रोह लिखते हो हर उस चाटुकारिता का...
जो विद्यमान है नाशो में लहू की तरह
विद्रोह लिखते हो हर अन्याय पर
जो न्याय का सख्त विरोधी हो
विद्रोह लिखते हो अंधकार का
जब जुगनू भी तुमसे दूर है

विद्रोह तुममे यू मुखर क्यो है
@अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment