Monday, January 22, 2018

इंतजार का समय
रोक देता है सारे कालचक्र को
और एकत्रित कर देता है मेरे सारे विचारो को
एक शून्य में
मात्र तुम्हारे इर्द गिर्द ...
कुछ व्यतीत यादों में
घुमती रहती है घड़ी की सुइयां
सैकंड प्रति सेकंड
और मैं सोचता हूँ तुम्हे और बस तुम्हे
पल प्रति पल
और मैं
स्थगित कर देता हूं
समय को
तेरी आहट के आने तक
@अरुणेन्द्र मिश्र

No comments:

Post a Comment