स्वागत गीत" अरुण की अरुणिमा से
अमावस की चांदनी तक
...
जो कुछ गुजरा ,
वो कुछ तेरा था
वो कुछ मेरा था
पानी की लहर थी,
पानी का बुलबुला था,
पर्वत के शिखरों पर ,
हिम् जमी फिर पिघल गयी
फिर भी नदी अनवरत बहती रही
काल की यही कल्पना थी,
सृष्टि का यही सार था / ( है भी)
सत्, त्रेता, द्वापर युग बीत गये
कलियुग का भी अपना विस्तार है
मरुस्थल की मृगतृष्णा इसका जाल है
पहिये सा समय घूम रहा,
जिसको हरना है हर रहा
जिसको वर देना है दे रहा
इस लिये
काल चक्र को शीश झुकाये
और
एक नया स्वागत गीत गाये
2017,,,,,,2018
-अरुणेन्द्र मिश्र
वो कुछ तेरा था
वो कुछ मेरा था
पानी की लहर थी,
पानी का बुलबुला था,
पर्वत के शिखरों पर ,
हिम् जमी फिर पिघल गयी
फिर भी नदी अनवरत बहती रही
काल की यही कल्पना थी,
सृष्टि का यही सार था / ( है भी)
सत्, त्रेता, द्वापर युग बीत गये
कलियुग का भी अपना विस्तार है
मरुस्थल की मृगतृष्णा इसका जाल है
पहिये सा समय घूम रहा,
जिसको हरना है हर रहा
जिसको वर देना है दे रहा
इस लिये
काल चक्र को शीश झुकाये
और
एक नया स्वागत गीत गाये
2017,,,,,,2018
-अरुणेन्द्र मिश्र
No comments:
Post a Comment