Thursday, October 18, 2018

जीत लिया जायेगा
हवा को , पानी को
धरती को चीर कर
निकाल लिये जायेंगे
सारे तत्व
काट दिये जायेंगे सारे पेड़
नही मिलेगा अधिकार
जन्तु को जन्तु होने का
असमां में उड़ेंगे ड्रोन
कारे और प्रदूषित करेंगी
शहर और गाँव
तारों की टिमटिमाहट
को लील लेगा धरती का प्रकाश
ओज़ोन की जगह
इंटर्नेट का जाल बन जायेगा ऊपरी परत
महासागरो में पानी नही
प्लास्टिक की परतें होंगी
नदियाँ सुख जाएँगी बाँझी खोख सी
हिम पिघल रेत बन जायेगा
और इन सब के उपर सवाल एक सवाल
ऑक्सिजन की जगह नाइट्रोजन को
कैसे प्राणवायु बनाओगे
@अरुणेंद्र मिश्र

No comments:

Post a Comment