उनसे ज़रा कहना
गिरने लगे है पत्ते पेड़ की साखों से
ठिठुरने लगी है शाम
मद्धम हुआ है सूरज बिलकुल मेरे मन सा
सुबह कोहरे से ढकने लगा है पूरा आसमान
जैसे धुँधलके धुँधलके सा हो मेरा सपना
रात की आग़ोश में दिन खोने लगा
जैसे शाम ढलने के पहले ही शाम हो जाती हो
जैसे गवाही से पहले ही फ़ैसला सुना दिया हो
गिरने लगे है पत्ते पेड़ की साखों से
ठिठुरने लगी है शाम
मद्धम हुआ है सूरज बिलकुल मेरे मन सा
सुबह कोहरे से ढकने लगा है पूरा आसमान
जैसे धुँधलके धुँधलके सा हो मेरा सपना
रात की आग़ोश में दिन खोने लगा
जैसे शाम ढलने के पहले ही शाम हो जाती हो
जैसे गवाही से पहले ही फ़ैसला सुना दिया हो
इन सब के बीच अब भी मैं
उठता हूँ सुबह सुबह
और
टोह आता हूँ वो सारे रास्ते
ख़ुशबू जहाँ तेरी मिलती है
उठता हूँ सुबह सुबह
और
टोह आता हूँ वो सारे रास्ते
ख़ुशबू जहाँ तेरी मिलती है
No comments:
Post a Comment